प्रदेश सरकार की ओर से चिकित्सकों के नान प्रैक्टिस अलाउंस बंद

  प्रदेश सरकार की ओर से चिकित्सकों के नान प्रैक्टिस अलाउंस बंद

करने के फैसले के विरोध में शुक्रवार को पं जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज


चंबा : जितेन्द्र खन्ना / 
के सहायक प्रोफेसर एसोसिएशन, मेडिकल आफिसर्ज एसोसिएशन व प्रशिक्षु

चिकित्सकों ने काले बिल्ले लगाकर काम किया। उन्होंने दो टूक शब्दों में

कहा है कि सोमवार से इस फैसले के विरोध में दो घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक

आरंभ कर दी जाएगी।

 पं जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज सहायक प्रोफेसर एसोसिएशन के अध्यक्ष

डा. माणिक सहगल का कहना है कि प्रदेश सरकार का एनपीए बंद करने का फैसला

सही नहीं है। उन्हांेने तर्क दिया के हर परिस्थिति में चिकित्सकों को

सेवाएं देनी पड़ती हैं। चिकित्सकों का काम जन सेवा से जुड़ा हुआ है। आपदा

के समय भी चिकित्सक जान जोखिम में डालकर सेवाएं देते हैं।

उधर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज चंबा की केंद्रीय छात्र संघ ने

सरकार के एनपीए को समाप्त करने के फैसले का विरोध किया है। केंद्रीय

छात्र संघ के अध्यक्ष प्रतीक शर्मा ने कहा है कि यदि जल्द ही सरकार ने ये

फैसला वापस नहीं लिया तो आने वाले समय में इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

उन्होंने कहा सरकार के इस फैसले से सभी चिकित्सकों के मनोबल पर विपरीत

प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने साथ ही कहा कि सरकार का यह फैसला प्रशिक्षु

चिकित्सकों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस