मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा, प्रयर्टन,वन व परिवहन सुन्दर सिंह ठाकुर ने आज कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शुरठ की निर्मला देवी और आकाश की सपुत्री

 मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा, प्रयर्टन,वन व परिवहन सुन्दर सिंह ठाकुर ने आज कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शुरठ की निर्मला देवी और आकाश की सपुत्री, मानवी को हिमाचल प्रदेश


शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में प्रदेश भर में पहले स्थान पर आने पर बधाई दी।उन्होंने मानवी को शोभला मानवी ट्रस्ट की ओर से 21 हज़ार रुपये का चेक भेंट किया। उन्होंने मानवी सहित पूरे परिवार के सदस्यों को भी सम्मानित किया। 

 पूरे परिवार के साथ अध्यापक एवं स्कूल प्रबंधन को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि मानवी ने बोर्ड की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले व अपने माता पिता का नाम रौशन किया है।

उन्होंने कहा कि मानवी अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है ।उन्होंने कहा कि समाज में बेटियां बेटों से किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कोचिंग एवं आगामी पढाई में सरकार भरपूर सहयोग देगी।

 मानवी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया तथा कहा कि वह भविष्य में शिशु रोग विशेषज्ञ बन कर समाज की सेवा करना चाहती है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में