कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने पिपलू मेले के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

 कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने पिपलू मेले के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

बैठक में कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र भुट्टो रहे विशेष रूप से उपस्थित


ऊना जिला मुख्यालय ऊना में जिला स्तरीय पीपलू मेला आयोजन के विषय में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी 30 मई से 1 जून तक आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय ऐतिहासिक पिपलू मेले की तैयारियों के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में महेंद्र पाल गुर्जर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 3 दिन तक चलने वाले इस मेले में प्रदेश सरकार के विभाग प्रदर्शनियों लगाई जाएंगी जिसके माध्यम संबंधित विभागों द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मेले में स्वच्छता के साथ साथ खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस दौरान हमीरपुर की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को डीसी हमीरपुर से समन्वय स्थापित कर धनेटा से बाया भयांबी चलाया जाएगा।

बैठक में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र भुट्टो, एसडीएम बंगाना मनोज कुमार, तहसीलदार बंगाना राहुल कंवर व हिमाचल प्रदेश स्टेट रेड क्रॉस सोसाइटी के संरक्षक सुरेंद्र ठाकुर भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर