मातृ एवं शिशु परियोजना का शुभारम्भ

 मातृ एवं शिशु परियोजना का शुभारम्भ


उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आज सोलन ज़िला के बद्दी स्थित बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ उद्योग संघ (बीबीएनआईए) के सभागार में ‘ह्यूमन पीपल टू पीपल’ संस्था द्वारा विप्रो केयर्स कम्पनी के सहयोग से चलाए जा रही ‘मातृ एवं शिशु परियोजना’ का शुभारम्भ किया।  

मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य वंचित समुदायों की महिलाओं, किशोरों और बच्चों को सरकारी स्वास्थ्य सुवधिाओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने में सहायता करना है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत धर्मपुर विकास खण्ड के 30 आंगनवाड़ी केन्द्रों, 05 स्वास्थ्य उप केन्द्रों और बरोटीवाला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में महिलाओं, बाल स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को मज़बूत करने का लक्ष्य रखा गया है।

उपायुक्त ने कहा कि किसी भी स्वास्थ्य परियोजना को सफल बनाने में आगंनवाडी कार्यकर्ताओं और आशा वर्कर का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने आशा जताई कि इस परियोजना को पात्र जन तक पहुंचाने के लिए आगंनवाडी कार्यकर्ताओं और आशा वर्कर पूर्व की भांति कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करेंगी ।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना क्षेत्र की अधिकांश जनसंख्या औद्योगिक क्षेत्र में रहने वाले प्रवासी श्रमिकों की है। उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत विभिन्न स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इसके तहत शून्य से 06 वर्ष की आयु के कुपोषित बच्चों की पहचान कर उनके स्वास्थ्य में सुधार लाने में सहायता की जाएगी।

मनमोहन शर्मा ने उपस्थित महिलाओं को मातृ एवं शिशु देखभाल कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रसव के दौरान महिला को सभी चिकित्सा सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। इस कार्यक्रम के तहत प्रसव के उपरांत महिला और नवजात शिशु को 102 एम्बुलेंस सेवा द्वारा घर तक छोड़ा जाता है। उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं से आग्रह किया कि सरकारी चिकित्सा संस्थान में जाकर ही प्रसव करवाएं ताकि माँ और नवजात शिशु की उचित देखभाल हो सके।

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर निर्मल ने विभाग द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों तथा आगंनवाडी कार्यकर्ताओं एवं आशा वर्करों के आकंड़ो का विस्तृत ब्यौरा दिया।

पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी सोलन डाॅ. गगन हसं, विप्रो के मुख्य वक्ता अंकुश किचलू सहित आगंनवाडी कार्यकर्ता तथा आशा वर्कर इस अवसर पर उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें

राज्य स्तरीय अट्या-पट्या चैंपियनशिप में रिवालसर स्कूल का दबदबा, सब-जूनियर वर्ग में दोनों खिताबों पर कब्जा

फतेहपुर की जनसमस्याओं को लेकर जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में निकली रोष रैली, 300 लोगों ने बुलंद की आवाज