यूके प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के ऑफिस व आवास के सामने डाउनिंग स्ट्रीट के गेट से टकराई कार

यूके प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के ऑफिस व आवास के सामने डाउनिंग स्ट्रीट के गेट से टकराई कार


यूके प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का ऑफिस और आवास है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घातक ड्राइविंग के आरोप में ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

लंदन पुलिस के अनुसार न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक गवाह ने बताया कि गेट के बाहर एक छोटा वाहन था, जिसके दरवाजे और ट्रंक खुले थे। डाउनिंग स्ट्रीट के पास से गुजरने वाली एक मुख्य सड़क व्हाइटहॉल के साथ घेरा डाला गया था, जहां कई सरकारी विभाग स्थित हैं।

इधर, डाउनिंग स्ट्रीट के अंदर के अधिकारियों को कथित तौर पर घर के अंदर रहने के लिए कहा गया है। साथ ही इस बात का भी पता नहीं चल पाया था कि पीएम सुनक घटना के समय अपने कार्यालय में थे या नहीं।

दरअसल, एक कार 10 डाउनिंग स्ट्रीट, लंदन के सामने के गेट से अचानक टकरा गई थी। इधर ही पीएम ऋषि सुनक का ऑफिस और घर है। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि दोपहर 4:20 बजे के लगभग व्हाइटहॉल पर डाउनिंग स्ट्रीट के गेट से एक कार जा टकराई। जिसके बाद तुरंत एक्शन लेते हुए सुरक्षाकर्मियों ने घटनास्थल से एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ी एक वीडियो क्लिप भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक सफेद कार को उसके बूट के साथ डाउनिंग स्ट्रीट के गेट से टकराई हुई दिखाई दे रही है।

लंदन में हुई इस घटना के बाद मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने एक बयान में कहा, "सशस्त्र अधिकारियों ने घटनास्थल से एक व्यक्ति को आपराधिक क्षति और खतरनाक ड्राइविंग के संदेह में गिरफ्तार किया। किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। पूछताछ जारी है।"

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में