25 वर्षीय युवती को हुआ 40 वर्षीय शादी शुदा से प्रेम,वंदे भारत ट्रेन से कटकर दी दोनों ने जान

25 वर्षीय युवती को हुआ 40 वर्षीय शादी शुदा से प्रेम,वंदे भारत ट्रेन से कटकर दी दोनों ने जान

यह दर्दनाक हादसा राजधानी लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र का है यहां वंदे भारत ट्रेन के नीचे कटकर दोनों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली

दोनों प्रेमी-प्रेमिका थे. दोनों के शवों के पास दो सुसाइड नोट मिले, जिसे पढ़कर पुलिस भी हैरान रह गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शवों की पहचान सूर्यकांत जिसकी उम्र 40 साल थी और दूसरा शव दीपाली का था जिसकी उम्र 25 वर्ष थी.मृतक सूर्यकांत अपने परिवार के साथ नीलमथा इलाके में रहता था और सदर के पास मौजूद एक निजी कंपनी में फील्ड वर्कर के तौर पर काम कर रहा था. इसी दफ्तर में उसकी मुलाकात दीपाली से हुई, जो कैशियर का काम करती थी. दीपाली अपने परिवार के साथ साहसुशांत गोल्फ सिटी अर्जुनगंज ग्राम शाहखेड़ा में रहती थी. पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच बीते 6 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था बेटी दीपाली के मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. मगर इस केस में एक हैरान कर देने वाली बात भी सामने आई है परिजनों का कहना है कि उन्होंने 3 दिन पहले ही अपनी बेटी दीपाली के गुमशुदगी की रिपोर्ट सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज करवाई थी. परिवार ने बताया कि मेरी बेटी 8 जनवरी (गुरुवार) को घर से ऑफिस के लिए निकली थी पर वह जब लौट कर नहीं आई तो रात में ही हमने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी

वहीं 10 जनवरी (शनिवार) करीब दोपहर 1:45 पर दोनों का शव तलकटोरा जलालपुर फाटक के बिल्कुल सामने रेलवे ट्रैक पर मिला. इस पूरी घटना को लेकर एसीपी राजकुमार ने बताया कि दोनों वंदे भारत ट्रेन से कटे है, दोनों के शवों की पहचान आधार कार्ड के माध्यम से की गई है. दोनों ने मृतकों के परिजनों को बुलाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

दीपाली के सुसाइड नोट में लिखा था कि मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना, मैं आप लोगों को हर्ट करना नहीं चाहती थी. मुझे मेरा कान्हा मिल गया था. वहीं सूर्यकांत के सुसाइड नोट में लिखा था कि मेरी पत्नी सविता तुम मुझे माफ कर देना, मेरा पहला प्यार तुम ही हो. बता दें सूर्यकांत शादीशुदा था और उसके एक बेटा भी है, जिसका नाम कृष्णकांत है.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम