गुटकर में सत् देव बालाकामेश्वर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, विधायक इंद्र सिंह गांधी रहे मुख्य अतिथि

 गुटकर में सत् देव बालाकामेश्वर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, विधायक इंद्र सिंह गांधी रहे मुख्य अतिथि


नेरचौक : अजय सूर्या /

 बल्ह विधानसभा क्षेत्र के गुटकर में सत् देव बालाकामेश्वर द्वारा आयोजित ‘सत् देव बालाकामेश्वर क्रिकेट टूर्नामेंट’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की।

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलकूद गतिविधियां युवाओं को नशे से दूर रखकर अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की सीख देती हैं। सरकार और जनप्रतिनिधि खेलों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

इस मौके पर विधायक इंद्र सिंह गांधी ने अपनी ऐच्छिक निधि से खेलकूद प्रतियोगिता के लिए ₹11,000 की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने आयोजकों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

टूर्नामेंट में क्षेत्र के कई टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोल खास के वार्ड नं दो मैं दिनदहाड़े चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है !

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त