खेलते हुए बरामदे में पानी से भरे टब में डूबी ढाई साल की बेटी, हुई मौत

खेलते हुए बरामदे में पानी से भरे टब में डूबी ढाई साल की बेटी, हुई मौत 

सरकाघाट की मसेरन पंचायत के तारंगला गांव के संजय ठाकुर, जिन्हें लोग 'केशू राजपूत' के नाम से जानते हैं, अपनी कॉमेडी और सामाजिक संदेशों वाले वीडियो के लिए हिमाचल में एक बड़ी पहचान रखते हैं। आपको बता दें कि यह हादसा उस समय हुआ घर के सदस्य अपने काम में व्यस्त थे और बच्ची हिताशी बरामदे में खेल रही थी। बरामदे में पानी से भरा एक टब रखा हुआ था। खेलते-खेलते मासूम अचानक उस टब में जा गिरी। जब तक परिवार की नजर उस पर पड़ी और उसे पानी से बाहर निकाला गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। 

आनन-फानन में बेसुध बच्ची को लेकर परिजन नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचे। वहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे बचाने की बहुत प्रयास किया लेकिन बच्ची जिन्दगी की जंग हार गई और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दु:खद खबर ने न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी औपचारिकताएं शुरू की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा