प्रदेश के विद्यावती इंटरनैश्नल स्कूल के छात्रों ने सदवां व मलकवाल बाजार में लोगों को सड़क सुरक्षा हेतु किया जागरूक कार्यक्रम का आयोजन

 प्रदेश के विद्यावती इंटरनैश्नल स्कूल के छात्रों ने सदवां व मलकवाल बाजार में लोगों को सड़क सुरक्षा हेतु किया जागरूक कार्यक्रम का आयोजन


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश के विद्यावती इंटरनैश्नल स्कूल अपने छात्रों को सदैव सामाजिक सांस्कृतिक मूल्यों को प्रदान करता रहा है। इसी कड़ी में विद्यावती इंटरनैश्नल स्कूल ने सड़क सुरक्षा माह जो 1 जनवरी से 31 जनवरी के मध्य में मनाया जाता है ने सदवां व मलकवाल बाजार में दिनांक 30 जनवरी को सामाजिक मूल्यों की पालना करते हुए लोगों को जागरुक करते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत करवाया तथा सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने का संदेश भी आमजन को दिया। सड़क सुरक्षा रैली में विद्यावती इंटरनैश्नल स्कूल के लगभग 80 छात्रों ने भाग लिया। रैली के दौरान विद्यावती इंटरनैश्नल स्कूल के अध्यक्ष का पूर्व वन युवा व खेल मंत्री राकेश पठानिया भी मौजूद रहे जिन्होंने सड़क सुरक्षा से जुड़े राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय नियमों से लोगों को व छात्रों को अवगत करवाया। विद्यालय की अध्यक्ष वंदना पठानिया व मैनेजर भवानी पठानिया ने भी सड़क सुरक्षा से जुड़े उपकरणों के बारे में विद्यालय में छात्रों को जानकारी दी। विद्यालय के प्रिंसिपल अभय डोगरा व अन्य शिक्षकों ने भी रैली में शिकस्त की तथा अपने सामाजिक मूल्यों की पालना की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

एन.के.एस.डी. सनातन धर्म स्कूल, मोहरला अंतरविद्यालयी कविता वाचन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर