एचपी शिवा परियोजना के तहत तमरोह क्लस्टर में पौधारोपण अभियान एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

 एचपी शिवा परियोजना के तहत तमरोह क्लस्टर में पौधारोपण अभियान एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन


मंडी बागवानी विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश उपोष्णकटिबंधीय बागवानी, सिंचाई एवं मूल्य संवर्धन परियोजना 'एचपी शिवा' के अंतर्गत विकास खंड बल्ह के तमरोह क्लस्टर में एक विशाल पौधारोपण अभियान सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए।

प्रमुख उपलब्धियां और विभाग की सराहना

लाल सिंह कौशल ने विभाग की कार्यक्षमता की सराहना करते हुए कहा कि मात्र दो माह के भीतर इस भूमि को बागवानी के योग्य बनाना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने दो माह पहले इस क्लस्टर के भूमि विकास कार्य का निरीक्षण किया था और विभाग को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। विभाग ने उनके निर्देशों का पालन करते हुए 18 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण अभियान की शुरुआत कर दी है।

तकनीकी सत्र और जागरूकता

शिविर के दौरान उद्यान उप-निदेशक डॉ. संजय गुप्ता ने किसानों को जापानी फल की खेती के महत्व और इसकी व्यावसायिक संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों द्वारा क्लस्टर के लाभार्थियों को फलदार पौधों को लगाने की सही वैज्ञानिक विधि का जीवंत प्रदर्शन भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभाग ने किसानों को उन्नत किस्म के पौधे वितरित किए और विश्वास दिलाया कि सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जलशक्ति विभाग के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है ताकि इस क्लस्टर को मॉडल के रूप में विकसित किया जा सके।

इस अवसर पर डॉ. संजय गुप्ता, उप-निदेशक उद्यान, डॉ. राजेश शर्मा, विषयवाद विशेषज्ञ, डॉ. उषा, विषयवाद विशेषज्ञ, डॉ. शिवाली, उद्यान विकास अधिकारी सहित जलशक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति