वी बी जी राम एवं एस आई आर जागरूकता अभियान को लेकर जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित

 वी बी जी राम एवं एस आई आर जागरूकता अभियान को लेकर जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर वी बी जी राम जागरूकता अभियान एवं एस आई आर जागरूकता अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज भाजपा जिला कार्यालय जसूर (नूरपुर) में पार्टी का एकदिवसीय जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता को इन अभियानों की उपयोगिता, उद्देश्य और क्रियान्वयन प्रक्रिया की जानकारी देना रहा। यह सम्मेलन मे जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश काका की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कांगड़ा–चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जबकि प्रदेश सह-संयोजक एवं पूर्व विधायक राजेश ठाकुर तथा जिला प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए। अतिथियों ने मंच से वी बी जी राम और एस आई आर जागरूकता अभियानों की रूपरेखा, उद्देश्य और अपेक्षित परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वी बी ग्राम अभियान के माध्यम से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है, वहीं एस आई आर जागरूकता अभियान के जरिए आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं, सामाजिक दायित्वों और जनभागीदारी के महत्व से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन अभियानों को केवल संगठनात्मक कार्यक्रम न मानकर जनसेवा का माध्यम बनाएं और प्रत्येक गांव व वार्ड तक इसकी जानकारी पहुंचाएं l भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर में “वीबी जी राम जी एवं एस आई आर जागरूकता को लेकर आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन में आज शिरकत की।इस सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक राजेश ठाकुर व नूरपुर के विधायक रणबीर सिंह निक्का व पूर्व मंत्री राकेश पठानिया व पूर्व विधायक रीता धीमान व ज्वाली के पूर्व प्रत्याशी  इत्यादि विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह जानकारी एक प्रेस नोट में भाजपा जिला अध्यक्ष नूरपुर राजेश काका ने देते हुए बताया कि इसमें नूरपुर ज्वाली फतेहपुर व इंदौरा मंडल आते है प्रदेश के यह चार विधानसभा क्षेत्र हैं l इस उपलक्ष्य पर उपस्थित जनसमुदाय को वक्ताओं ने वीबी जी राम जी एवं एस आई आर को लेकर महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत करवाकर भ्रांतियों को दूर किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति