अल्प सेवाकाल वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से की 'सम्मानजनक पेंशन' की मांग; बजट में की

 अल्प सेवाकाल वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से की 'सम्मानजनक पेंशन' की मांग; बजट में की


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर दस वर्ष से कम सेवाकाल वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी महासंघ, हिमाचल प्रदेश' ने आगामी राज्य बजट में अपनी मांगों को शामिल करने के लिए मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश, वित्तीय सचिव और मुख्यमंत्री महोदय को एक मांग पत्र 22 जनवरी को भेजा था। इस मामले मे महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजीव गुलेरिया और वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ विपन महाजन ने सरकार से आग्रह किया है कि उन कर्मचारियों के लिए भी सम्मानजनक मानदेय या पेंशन का आगामी बजट में प्रावधान किया जाए, जिनका सेवाकाल 10 वर्ष की न्यूनतम सीमा से कम रहा है।डॉ. गुलेरिया और डॉक्टर विपन महाजन ने कहा कि प्रदेश में ऐसे लगभग 2,000 से 3,000 सेवानिवृत्त कर्मचारी और अधिकारी हैं, जिन्होंने 3 साल, 5 साल या 9 साल तक सरकारी सेवा दी है, लेकिन पेंशन की तकनीकी शर्तों के कारण वे आज किसी भी वित्तीय सहायता से वंचित हैं। बुढ़ापे के इस पड़ाव पर उनके पास आजीविका का कोई साधन नहीं है। सरकार महासंघ की मुख्य मांगौ पर भी गौर करे

कम सेवाकाल वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके पद के अनुरूप सम्मानजनक मानदेय दिया जाए। इसके अतिरिक्तआगामी बजट में इस वर्ग के लिए विशेष वित्तीय बजट का प्रावधान हो।*जीवन जीने के अधिकार' के तहत इन 2,000-3,000 परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाए। इस अवसर पर डॉ. गुलेरिया ने मुख्यमंत्री जी से सविनय निवेदन किया है कि यह एक छोटा सा वर्ग है और इन पर होने वाले खर्च से सरकारी खजाने पर कोई बड़ा बोझ नहीं पड़ेगा, परंतु इन परिवारों को एक नई ऊर्जा और सम्मान मिलेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति