बहना कैसे खरीदेगी गहना? — सोना-चांदी आम आदमी की पहुंच से बाहर: एन. के. पंडित

 बहना कैसे खरीदेगी गहना? — सोना-चांदी आम आदमी की पहुंच से बाहर: एन. के. पंडित


मंडी

 मण्डी सदर ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता एन. के. पंडित ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर महंगाई और सोना-चांदी के बढ़ते दामों को लेकर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोना-चांदी की कीमतें आम आदमी, विशेषकर महिलाओं की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं।

एन. के. पंडित ने कहा कि वर्ष 2014 में सत्ता में आने से पहले कई बड़े नेताओं और फिल्मी सितारों द्वारा यह दावा किया गया था कि मोदी सरकार के सत्ता में आते ही सोने के दाम 30 हजार रुपये तक आ जाएंगे, लेकिन आज स्थिति इसके ठीक उलट है। उन्होंने रामदेव, अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और अक्षय कुमार जैसे चर्चित नामों का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय जनता को गुमराह किया गया।

उन्होंने महिलाओं की भावनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सोने के गहने भारतीय महिलाओं के श्रृंगार और सामाजिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन बढ़ती कीमतों के कारण आज महिलाएं सोने के गहने खरीदने में असमर्थ महसूस कर रही हैं। पंडित ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने महिलाओं को मानसिक रूप से भी परेशान कर दिया है।

एन. के. पंडित ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गलत आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है और सोना-चांदी जैसी कीमती धातुएं आम जनता की पहुंच से बाहर हो गई हैं। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि अगर यही हाल रहा तो आम परिवारों के लिए गहने खरीदना सिर्फ एक सपना बनकर रह जाएगा।

उन्होंने सरकार से मांग की कि महंगाई पर तुरंत नियंत्रण किया जाए और आम जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग