भरमौर में लापता दोनों युवकों के शव बरामद, शोक की लहर

भरमौर में लापता दोनों युवकों के शव बरामद, शोक की लहर


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

 जिला चम्बा के भरमौर में गत 22 जनवरी को भरमाणी माता मंदिर मार्ग पर लापता हुए दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों की पहचान 13 वर्षीय पीयूष कुमार पुत्र विक्रमजीत, निवासी गांव घरेड़ और 19 वर्षीय विकसित राणा निवासी गांव मलकौता, के रूप में हुई है। यह दोनों 22 जनवरी को भरमाणी माता मंदिर के दर्शन व वीडियो शूटिंग के उद्देश्य से घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने तलाश शुरू की और प्रशासन को सूचना दी गई। दुर्गम रास्तों और खराब मौसम के बावजूद पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से खोज अभियान चलाया। तलाश अभियान में ड्रोन की सहायता ली गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद सेना के दो हेलीकॉप्टर रविवार दोपहर बाद भरमौर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन आरंभ किया। हेलीकॉप्टर के माध्यम से ऊंची चोटी पर युवकों की उपस्थिति के कुछ संकेत मिले। लेकिन अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन को रोकना पड़ा। रविवार सुबह दोबारा हेलीकॉप्टर के माध्यम से सर्च अभियान चलाया गया। पहले पीयूष का शव बरामद हुआ और उसके कुछ ही दूरी पर विकसित राणा का शव भी बरामद हो गया। दोनों शवों को हेलिकॉप्टर के माध्यम से भरमौर लाया गया, जहां पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए गए। डीसी चम्बा मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि दोनों शवों को हेलिकॉप्टर के माध्यम से भरमौर पहुंचाने के उपरांत पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति