77वें गणतंत्र दिवस पर सेरी मंच पर लहराया गया तिरंगा, हर्षोल्लास से मनाया गया जिला सतरीय समारोह

77वें गणतंत्र दिवस पर सेरी मंच पर लहराया गया तिरंगा, हर्षोल्लास से मनाया गया जिला सतरीय समारोह

आयुष एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने की समारोह की अध्यक्षता


मंडी : अजय सूर्या /

शहीदों को दी श्रद्धांजलि, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन, प्रदेश सरकार की गिनाई उपलब्धियां

77वें गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह मंडी शहर के सेरी मंच पर आयोजित किया गया जिसमें आयुष एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने सबसे पहले शहीद स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उपरांत इसके राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रध्वज लहराकर परेड़ का निरीक्षण करने के उपरांत सलामी ली। परेड़ में हिमाचल पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड, महिला होमगार्ड, पुलिस बैंड और विभिन्न संस्थानों से आए दलों की टुकड़ियों ने भाग लेकर सलामी दी। अपने संबोधन में मंत्री यादविंद्र गोमा ने देश की आजादी में अपना अहम योगदान देने वालों और शहीदों को याद किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार और अपने अधीन विभागों के माध्यम से चल रही योजनाओं की जानकारी भी दी। 



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये