संदेश

विशिष्ट पोस्ट

बल्दोआ में पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर का जोरदार स्वागत, 2027 के चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

चित्र
  बल्दोआ में पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर का जोरदार स्वागत, 2027 के चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और फूलमालाओं से किया अभिनंदन; भाजपा की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का किया आह्वान! ज्वाली : राजेश कतनौरिया / जवाली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर का बल्दोआ पंचायत में पहुंचने पर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और फूलमालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान ‘अर्जुन ठाकुर जिंदाबाद’ के नारों से क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। नवरात्र के पावन पर्व पर अष्टमी के दिन आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प जताया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर ने स्वागत के लिए पहुंचे लोगों और का...

‘सरकार गाँव के द्वार’ कार्यक्रम में कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने पद्दर में सुनीं जनसमस्याएं

चित्र
 ‘सरकार गाँव के द्वार’ कार्यक्रम में कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने पद्दर में सुनीं जनसमस्याएं नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ‘सरकार गाँव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की पद्दर पंचायत में लोगों से संवाद कर उनकी जनसमस्याएं सुनीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पद्दर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।कृषि मंत्री ने पंचायत क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं का मौके पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को इनके समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रशासन को गांवों तक पहुंचाकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।उन्होंने पद्दर स्कूल प्रबंधन तथा पंचायतवासियों द्वारा रखी गई मांगों को भी सुना और संबंधित अधिकारियों को मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्...

नाबार्ड के तहत 3.39 करोड़ से बनेगी सल्याणा-चथम्मी सड़क: यादविंद्र गोमा

चित्र
  नाबार्ड के तहत 3.39 करोड़ से बनेगी सल्याणा-चथम्मी सड़क: यादविंद्र गोमा ग्राम पंचायत सल्याणा में बास्केटबॉल-वॉलीबॉल कोर्ट तथा लोक सेवा केंद्र का किया लोकार्पण पंचरुखी पीएचसी को सीएचसी बनाने की अधिसूचना एक माह में होगी जारी 32 करोड़ की पेयजल योजना फरवरी तक होगी पूरी पंचरुखी,  आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा है कि नाबार्ड के अंतर्गत 3.39 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सल्याणा-चथम्मी संपर्क सड़क का उन्नयन कार्य जल्द शुरू होगा। सड़क के उन्नयन कार्य की टेंडर प्रक्रिया जारी है और अगले वर्ष दिसंबर तक इस सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। यादविंद्र गोमा आज ग्राम पंचायत सल्याणा के गांव गुरेहड़ में 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट तथा पंचायत भवन में 5 लाख रुपये की लागत से बने लोक सेवा केंद्र का लोकार्पण करने के उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्थानीय निवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल मैदान और लोक सेवा केंद्र से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा, वहीं ग्रामीणों क...

नवरात्रों का वास्तविक संदेश अपने भीतर सद्गुणों का विकास करना :- साध्वी कुलदेवी भारती

चित्र
  नवरात्रों का वास्तविक संदेश अपने भीतर सद्गुणों का विकास करना :- साध्वी कुलदेवी भारती  नूरपुर : राजेश कतनौरिया /   नवरात्रों के पावन अवसर पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के बौड़ नूरपुर आश्रम में आध्यात्मिक प्रवचनों, भजन संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। अष्टमी एवं नवमी के पावन दिनों की आध्यात्मिक महत्ता को समर्पित इस कार्यक्रम में उपस्थित भक्तजनों ने महामाई की महिमा का गुणगान किया तथा विश्व कल्याण की मंगल भावना के साथ ध्यान-साधना की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु के श्रीचरणों में मंगल वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री कुलदेवी भारती जी ने आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से आत्मशक्ति जागरण एवं ब्रह्मज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य के भीतर एक दिव्य शक्ति विद्यमान है, लेकिन अज्ञानता के कारण वह अपनी वास्तविक सामर्थ्य से अनभिज्ञ रहता है। पूर्ण गुरु द्वारा ब्रह्मज्ञान की दीक्षा के समय इसी आंतरिक दिव्य शक्ति के अनुभव का मार्ग प्रशस्त होता है। जब जीवात्मा अपने भीतर विद...

प्रदेश के सिविल नागरिक अस्पताल नूरपुर को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाने के प्रयास

चित्र
  प्रदेश के सिविल नागरिक अस्पताल नूरपुर को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाने के प्रयास 15 दिनों में पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों शिशु विशेषज्ञ चिकित्सक ने इनके साथ किया ज्वाइन  नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर प्रदेश के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय महाजन ने एक भेंट वार्ता मे वताया कि नूरपुर मे सिविल नागरिक अस्पताल को एक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित करने के प्रयास मौजूदा सरकार मे काफ़ी तेजी से किए जा रहे हैं अव धरातल पर इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है और पिछले 15 दिनों के दौरान पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं देना शुरू कर दिया है। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। महाजन ने बताया कि हाल ही में अस्पताल में दो महिला रोग विशेषज्ञों, एक मनोचिकित्सक, एक शिशु रोग विशेषज्ञ तथा एक सर्जन ने ज्वाइन किया है। इन नियुक्तियों के बाद अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञों की संख्या तीन तथा सर्जनों की संख्या दो हो गई है...

सरकी धार स्थित नैना देवी मंदिर में गौशाला का शुभारंभ, दुर्गा अष्टमी पर भक्तों ने की गौपूजा

चित्र
 सरकी धार स्थित नैना देवी मंदिर में गौशाला का शुभारंभ, दुर्गा अष्टमी पर भक्तों ने की गौपूजा मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से गौसेवा और गौदान करने की अपील की मंडी : अजय सूर्या / दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर श्री नैना देवी बाबा धजाधारी मंदिर, सरकी धार में गौशाला का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गौमाता की विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर में पहले नवरात्र से ही गौमाताओं को लाया गया था, जबकि दुर्गा अष्टमी के दिन विधिवत रूप से गौपूजा कर श्रद्धालुओं को गौसेवा के लिए प्रेरित किया गया। श्री नैना देवी बाबा धजाधारी मंदिर समिति के प्रधान धर्मपाल शर्मा ने समस्त श्रद्धालुओं को दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण अंग है। मंदिर में गौशाला शुरू करने का उद्देश्य गौमाता की सेवा करना और श्रद्धालुओं को इस पुण्य कार्य से जोड़ना है। उन्होंने भक्तों से विनम्र अपील की कि जो भी श्रद्धालु गौसेवा करना चाहते हैं, वे मंदिर पहुंचकर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दे सकते हैं। इसके साथ ह...

नूरपुर पुलिस का नशे के खिलाफ लड़ाई में 11 ग्राम चिट्टा बरामद मोके पर पंजाब निवासी पति-पत्नी गिरफ्तार

चित्र
  नूरपुर पुलिस का नशे के खिलाफ लड़ाई में 11 ग्राम चिट्टा बरामद मोके पर पंजाब निवासी पति-पत्नी गिरफ्तार  नूरपुर : विनय महाजन / पुलिस जिला नूरपुर द्धारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सीआईए नूरपुर एवं पुलिस चौकी सदवां की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 11.00 ग्राम चिट्टा बरामद करने के वाद मोके पर पंजाब निवासी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एडिशनल एसपी डी सी वर्मा नूरपुर देते हुए बताया कि बीती रात पुलिस टीम को हिन्दौराघाट के पास गुप्त सूचना आधार पर एक युवक एवं युवती बिना नंबर प्लेट की काले रंग की रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुरदासपुर, पंजाब से चिट्टा लेकर सदवां क्षेत्र में बिक्री करने के उद्देश्य से आ रहे हैं।सूचना के आधार पर सीआईए नूरपुर एवं पुलिस चौकी सदवां की टीम ने खज्जन मे स्थित नजीर टायरमैन फैक्टरी के पास उक्त मोटरसाइकिल को रोककर दोनों व्यक्तियों को काबू किया। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान निम्नलिखित के रूप में हुईl मौके पर गिरफ्तार आरोपियों के नाम1प्रकाश सिंह पुत्र मंजीत सिंह, निवासी गांव, डाकघर एवं...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: