गुरु की सेवा से ही शिष्य का कल्याण संभव : स्वामी मनप्रीत

 गुरु की सेवा से ही शिष्य का कल्याण संभव : स्वामी मनप्रीत


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से बौड़ नूरपुर आश्रम में साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सत्संग का लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुमधुर भजन-कीर्तन से हुआ। गुरु भाई सुखदेव जी ने भक्ति रस से ओत-प्रोत भजनों का गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित संगत ने भावविभोर होकर भजनों के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया।

इस अवसर पर दिव्य गुरु आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी मनप्रीत जी ने आध्यात्मिक प्रवचन देते हुए गुरु की महिमा और मानव जीवन में गुरु की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु ही वह दिव्य शक्ति हैं, जो मनुष्य के भीतर अज्ञानता के अंधकार को दूर कर उसे आत्मज्ञान का मार्ग दिखाते हैं। गुरु की कृपा से ही मानव जीवन सफल और सार्थक बन सकता है।

स्वामी मनप्रीत जी ने कहा कि आज मनुष्य बाहरी सुख-सुविधाओं के पीछे भाग रहा है, लेकिन वास्तविक शांति और आनंद ईश्वर भक्ति तथा गुरु की शरण में ही प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गुरु की सेवा केवल शब्दों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को तन, मन और धन से मानवता की सेवा के कार्यों से जुड़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सत्संग और सेवा के माध्यम से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और वह आध्यात्मिक उन्नति की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने संगत को नियमित रूप से सत्संग, साधना और सेवा से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में विश्व कल्याण एवं मानव मात्र की सुख-शांति के लिए सामूहिक ध्यान साधना करवाई गई। ध्यान के माध्यम से श्रद्धालुओं ने आंतरिक शांति एवं आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद