पंचायतों में विकास कार्यों की समीक्षा के साथ जनसमस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान: मलेंद्र राजन

 पंचायतों में विकास कार्यों की समीक्षा के साथ जनसमस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान: मलेंद्र राजन


नूरपुर : विनय महाजन /

 प्रदेश की इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए विधायक मलेंद्र राजन ने आज विभिन्न पंचायतों का दौरा कर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ संवाद किया। विधायक ने वन विश्राम गृह इंदौरा में ग्राम पंचायत पलाखी,सुरड़वां,इंदपुर और सनौर के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक की। इस दौरान संबंधित पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई और क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप नए विकास कार्यों को लेकर सुझाव प्राप्त किए गए। पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और आवश्यकताओं से विधायक को अवगत करवाया।मलेंद्र राजन ने कहा कि क्षेत्र का विकास केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि विकास कार्य स्थानीय लोगों की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप हों। जनप्रतिनिधियों और आम जनता के साथ सीधा संवाद इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। सड़क, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़े स्थानीय मुद्दों को समझकर उनका समाधान करना जरूरी है, ताकि विकास का लाभ गांव-गांव तक पहुंचे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश