संदेश

‌‌‌ शिमला लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अहसास संस्था ने कन्या पूजन के साथ किया हिंदू नववर्ष का स्वागत,11 बच्चियों का हुआ सम्मान

चित्र
  अहसास संस्था ने कन्या पूजन के साथ किया हिंदू नववर्ष का स्वागत,11 बच्चियों का हुआ सम्मान शिमला : गायत्री गर्ग /  हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर अहसास संस्था द्वारा शिमला के आर्य समाज स्कूल में पारंपरिक आस्था और संस्कृति से जुड़ा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छोटी-छोटी कन्याओं के पूजन के साथ की गई, जिसमें कुल 21 बच्चियों का विधिवत कन्या पूजन कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अहसास संस्था के सदस्य आर्य समाज स्कूल पहुंचे और हिंदू नववर्ष के पहले दिन कन्याओं को देवी स्वरूप मानते हुए उनका पूजन किया। कार्यक्रम में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का पालन करते हुए बच्चियों के चरण धोए गए, तिलक लगाया गया और उन्हें उपहार व प्रसाद भेंट किया गया। संस्था की संस्थापक रूपा शारदा ने इस मौके पर सभी बच्चियों को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि हिंदू नववर्ष भारतीय संस्कृति में नए संकल्प, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है। इस दिन कन्या पूजन करने का विशेष महत्व है, क्योंकि छोटी कन्याओं को देवी का स्वरूप माना जाता है और उनका सम्मान करना शुभ फलद...

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में कहा, 6 महीने में किसी भी पीएचसी में स्टाफ की कमी नहीं रहेगी

चित्र
  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू  ने विधानसभा में कहा, 6 महीने में किसी भी पीएचसी में स्टाफ की कमी नहीं रहेगी शिमला : गायत्री गर्ग / 1 वर्ष के भीतर हम मेडिकल टूरिज्म की तरफ बढ़ेंगे, मेडिकल कॉलेजों में भी स्टाफ की कमी पूरी की जाएगी, रेशनेलाइजेशन भी किया जाएगा 400 एमबीबीएस डॉक्टर्स की भर्ती की जा रही है। स्टाफ नर्स के खाली पदों को भी भर रहे हैं। रेडियोलॉजिस्ट की कमी भी पूरी की जाएगी।  मेडिकल कॉलेजों को स्ट्रेंथन किया जा रहा, पूर्व सरकार में भर्तियों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया

“शिमला पुलिस की कार्रवाई — मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी”

चित्र
“शिमला पुलिस की कार्रवाई — मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी” मामले के संक्षिप्त तथ्य: शिमला : गायत्री गर्ग / एफआईआर संख्या 70/2025 दिनांक 07.12.2025 थाना कुमारसैन में धारा 126(2), 115(2), 117(2), 109, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 (समतुल्य धारा307, 341, 323, 34 आईपीसी) के अंतर्गत श्री लीला सिंह मेहतो (आयु 52 वर्ष) निवासी ग्राम बडावाला, तहसील विकासनगर, जिला देहरादून (उत्तराखंड), वर्तमान निवासी ग्राम बिथल, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला की लिखित शिकायत पर दर्ज की गई। शिकायत के अनुसार दिनांक 06.12.2025 को लगभग 11:30 बजे रात, उनके पुत्र एवरेस्ट सिंह मेहतो अपने साथी अभिषेक के साथ बिथल में एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। जब वे काली मिट्टी (टाटा मोटर्स वर्कशॉप, बिथल के पास) पहुंचे, तो कुछ व्यक्तियों द्वारा उन्हें बिना किसी कारण के रोककर मारपीट की गई, जिससे एवरेस्ट सिंह मेहतो को सिर में चोट आई और उन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल रामपुर ले जाया गया। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण: दिनांक 24.02.2026 को साक्ष्यों एवं जांच के आधार पर थाना कुमारसैन पुलिस ने निम्नलिखित आरो...

रामपुर पुलिस: 13 वर्षीय छात्रा की गिरने से मौत, जांच जारी

चित्र
  रामपुर पुलिस: 13 वर्षीय छात्रा की गिरने से मौत, जांच जारी शिमला : गायत्री गर्ग / आज दिनांक 24-02-2026 को थाना रामपुर पर सुचना मोसुल हुई कि कविता उमर 13 साल कल दिनांक 23-02-2026 को स्कूल से घर आते वक्त गिर गयी थी जिसे इलाज के खनेरी लाया गया था जिसकी मृत्यु हो गयी है। इस सूचना पर मुलजमान बराये तस्दीक हालात खनेरी अस्पताल का रवाना किये गये। दौराने हालत तस्दीक MGMSC खनेरी के शव गृह में मृतिका कविता पुत्री बिटु राम निवासी गांव पाट दामिणी डा० काशापाट तह० रामपुर जिला शिमला हि०प्र० उम्र 13 वर्ष की नाश का महिला मु०अ० द्वारा उनके परिजनो के सामने बारिकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण करने पर मृतिका के शरीर पर गिरने के कारण हल्की खरोचे व अन्दरुनी चोटे लगना प्रतीत हो रहा था। मृतिका कविता की मौत के कारण जानने के लिए MO MGMSC खनेरी से मृतका का शवविच्छेदन करवाने के उपरांत नाश मृतका को अंतिम दाह संस्कार हेतू फर्द के माध्यम से उसके पिता बिटू राम के हवाले किया गया। MO साहब MGMSC खनेरी ने मृतिका का PMR आइंदा देने बारे कहा है। उसके उपरांत मृतिका के परिजनों के ब्यान उनके कहे अनुसार ल...

उत्कृष्ट महाविद्यालय संजोली के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश विधान सभा की कार्यवाही देखी

चित्र
  उत्कृष्ट महाविद्यालय संजोली के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश विधान सभा की कार्यवाही देखी, अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से की भेंट शिमला : गायत्री गर्ग / उत्कृष्ट महाविद्यालय संजोली के छात्र – छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां से की मुलाकात, सदन की कार्यवाही को देखा। उत्कृष्ट महाविद्यालय संजोली के छात्र – छात्राओं ने आज सदन की कार्यवाही आरम्भ होने से पूर्व हि0प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से मुलाकात की तथा सदन में आज होने वाली कार्यवाही के बारे भी पूछा। इस अवसर पर पठानियां ने बच्चों से प्रश्न किया कि विधान सभा क्या है? जिसका उत्तर देने में सभी छात्र असमर्थ रहे। संवाद करते हुए पठानियां ने कहा कि विधान सभा प्रतिनिधियों का सदन है जहाँ हिमाचल प्रदेश के 68 निर्वाचन क्षेत्रों से प्रतिनिधि चुनकर आते हैं तथा अपने- अपने क्षेत्रों का नेतृत्व करते हैं। उन्होने कहा कि जिनकी संख्या ज्यादा होती है या जिनके पास बहुमत होता है वह सरकार बनाते हैं। उन्होने कहा कि सबसे पहले मन्त्रिपरिषद का गठन होता है जिसके मुखिया मुख्यमंत्री होते हैं। जब विधान सभा का सत्र...

चमियाना सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में पार्किंग अव्यवस्था से मरीज परेशान

चित्र
  चमियाना सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में पार्किंग अव्यवस्था से मरीज परेशान  शिमला : गायत्री गर्ग / चमियाना सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में पार्किंग अव्यवस्था से मरीज परेशान, कार्डियोलॉजी विभाग को आईजीएमसी शिमला शिफ्ट करने की मांग — संजय सूद, भाजपा नेता संजय सूद ने कहा कि Atal Institute of Medical Super Specialties, चमियाना में शिमला शहर के स्थानीय निवासियों के साथ-साथ प्रदेश के दूर-दराज़ क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से हृदय रोग से जुड़े मरीजों के लिए यहां तक पहुँचना बेहद मुश्किल साबित हो रहा है। मरीजों के साथ आने वाले अटेंडेंट्स को न तो अस्पताल परिसर में पार्किंग की कोई समुचित व्यवस्था न होने के कारण अटेंडेंट्स को सड़कों पर वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं, जिससे लोगों के चालान भी हो रहे हैं और दूसरी ओर मरीजों को इलाज में देरी का सामना करना पड़ रहा है। गंभीर मरीजों को अस्पताल तक पहुँचाने में भी अनावश्यक देरी हो रही है और सरकार और प्रशासन से मांग करता हूँ कि अस्पताल में जल्द से जल्द उचित पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाई जाए,...

नालदेहरा में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित, पंचायती राज मंत्री ने की अध्यक्षता

चित्र
  नालदेहरा में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित, पंचायती राज मंत्री ने की अध्यक्षता  हिमाचल प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आज कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नालदेहरा के प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिलों और सभी विधानसभा क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर पर जाकर आम जनमानस की समस्याएं सुनी जा रही हैं और मौके पर ही उनके समाधान के निर्देश दे दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया था कि शासन को जनता के द्वार तक ले जाया जाएगा ताकि दूरदराज क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान घर द्वार पर ही सुनिश्चित किया जा सके। विशेष राजस्व अभियान के तहत प्रदेश में निपटाए 5.10 लाख मामले अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि भूमि विवादों के कारण वर्षों तक मामले अदाल...

भाजपा ने मोर्चा संगठनों का विस्तार किया, एससी-ओबीसी-एसटी मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

चित्र
  भाजपा ने मोर्चा संगठनों का विस्तार किया, एससी-ओबीसी-एसटी मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित भाजपा ने मोर्चा संगठनों का विस्तार किया, अनुसूचित जाति, ओबीसी और अनुसूचित जनजाति मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, मोर्चा पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां लागू शिमला : गायत्री गर्ग / भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न मोर्चों में संगठन को और अधिक सशक्त करने की दिशा में बड़े स्तर पर संगठनात्मक विस्तार किया गया है। प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के उपरांत अनुसूचित जाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। ये सभी नियुक्तियां 31 दिसंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान द्वारा जारी आदेशों के अनुसार प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में संजय कुमार को नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया सह संयोजक के दायित्व विसन लाल एवं बबली को सौंपे गए हैं। आईटी सह संयोजक के...

तीन साल का जश्न या तीन साल की ठगी? : डॉ राजीव बिंदल

चित्र
  तीन साल का जश्न या तीन साल की ठगी? : डॉ राजीव बिंदल कहा,, नया संकल्प’ कांग्रेस की नई नौटंकी,,जनता को फिर बेवकूफ बनाने की तैयारी  शिमला : गायत्री गर्ग /  कांग्रेस सरकार ज़ब नई नवेली थी तो कर्ज लिया और प्रदेश को मर्ज दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने 11 दिसंबर को मंडी में कांग्रेस सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे तीन वर्ष पूरे होने के कार्यक्रम पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को खुद समझ नहीं आ रहा कि जश्न किस बात का मनाया जाए, इसलिए पहले इसे “जश्न” कहा, और जब जनता ने सवाल पूछा तो इसका नाम बदलकर “ संकल्प” रख दिया। नाम बदलने से तीन साल की नाकामियां नहीं बदलतीं। यह सिर्फ जनता की आंख में धूल झोंकने की कांग्रेस की नई चाल है। डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री और बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान हिमाचल की पवित्र देवभूमि पर खड़े होकर बड़े-बड़े संकल्प, गारंटियां और वादे किए थे। कहा गया था पहली कैबिनेट में 28 लाख बहनों को ₹1500, पहली कैबिनेट में 1 लाख सरकारी नौकरियां, 5 लाख रोजगार, 300 यूनि...

शिमला हि प्र, के तत्वावधान में मुख्यालय सोलन सदर लीग की त्रैमासिक एहम बैठक का आयोजित किया गया

चित्र
  शिमला हि प्र, के तत्वावधान में मुख्यालय सोलन सदर लीग की त्रैमासिक एहम बैठक का आयोजित किया गया शिमला : गायत्री गर्ग / शिमला हि प्र, के तत्वावधान में मुख्यालय सोलन सदर लीग की त्रैमासिक एहम बैठक ग्राम पंचायत सायरी के सभागार में आयोजित की गई। लीग के जिला अध्यक्ष वेटरन सूबेदार मेजर सचिदानंद शर्मा ने बैठक में मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की । बैठक में जिला सोलन और शिमला की 06 उप इकाइयों के चेयरमैन और कार्यकारिणी सदस्यों के साथ साथ सैनिक परिवार महिला शक्ति, बच्चों और बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। एक्स सर्विसेज लीग सायरी ममलीग जुब्बड़हट्टी के चेयरमैन वेटरन सूबेदार मेजर नरेश कुमार कौंडल ने बैठक का एजेंडा सभी के सामने प्रस्तुत किया। धरमपुर लीग चेयरमैन सूबेदार मेजर यशपाल, सुबाथू लीग चेयरमैन सूबेदार मेजर दीपक तमांग, सोलन लीग चेयरमैन ऑनरेरी कैप्टन भवानी दत्त , कंडाघाट लीग सचिव वेटरन हवलदार तपन शर्मा ने भी पूर्व सैनिकों के कल्याण की जानकारी साझा करते हुए अपने विचार प्रकट किए।अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी पूर्व सैनिकों को अधिक से अधिक संख्या में संगठित हो कर क...

शिमला शहर के 10 चिन्हित स्थलों पर सार्वजनिक बैठक, धरना प्रदर्शन करने पर रोक

चित्र
  शिमला शहर के 10 चिन्हित स्थलों पर सार्वजनिक बैठक, धरना प्रदर्शन करने पर रोक शिमला : गायत्री गर्ग / जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहाँ पंजाब राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1953 की धारा 6 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं जिसके तहत सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिमला शहर के छोटा शिमला से रिज व कैनेडी हाउस तक, रेंडेजवॉयस रेस्तरां से रिवोली सिनेमा तक 150 मीटर दूरी तक, स्कैंडल पॉइंट से काली बाड़ी मंदिर तक, छोटा शिमला गुरुद्वारा से लिंक रोड छोटा शिमला कसुम्पटी रोड, छोटा शिमला चौक से राजभवन से ओक ओवर तक, छोटा शिमला गुरुद्वारा से सट्टी सीढ़ियाँ और पैदल रास्ता जो कसुम्पटी सड़क की ओर, कार्ट रोड से मजीठा हाउस लिंक रोड तक, ए.जी. कार्यालय से कार्ट रोड, सी.पी.डब्ल्यू.डी. कार्यालय से चौड़ा मैदान, उपायुक्त कार्यालय के ऊपर पुलिस गुमटी से लोअर बाजार की ओर 50 मीटर की दूरी तक सभी स्थलों पर सार्वजनिक बैठक आयोजित करने, जुलूस व रैलियां निकालने, प्रदर्शन करने, नारे लगाने, बैंड बजाने और अपराध की मंशा से हथियार के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुओं को ले जाने ...

मुख्य सचिव से की शिष्टाचार भेंट

चित्र
मुख्य सचिव से की शिष्टाचार भेंट  शिमला : गायत्री गर्ग / आज मुख्य सचिव संजय गुप्ता से उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने शिमला जिला में चल रहे विकास कार्यों और कानून व्यवस्था से मुख्य सचिव को अवगत करवाया।

आपदा की वजह से सड़के बंद, सड़ रहे हैं लोगों के सेब और सब्जियां : जयराम ठाकुर

चित्र
आपदा की वजह से सड़के बंद, सड़ रहे हैं लोगों के सेब और सब्जियां : जयराम ठाकुर केंद्र और विपक्ष को कोसने के बजाय प्रभावितों को राहत देने पर ध्यान दे सरकार  डॉज बॉल एशियन कप के प्रतिभागियों से मिले नेता प्रतिपक्ष शिमला : गायत्री गर्ग / शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिरोध जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा की वजह से बहुत सारी जगह पर सड़के बंद हैं। गाड़ियां चल नहीं रही है, इसकी वजह से लोगों के बागवानी और कृषि उत्पाद बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। लोगों के सैकड़ो करोड़ के सेब और सब्जियां रास्ते बंद होने की वजह से सड़ चुकी हैं। अगर रास्ते नहीं खुले तो यह नुकसान और बड़ा होगा। एक तरफ आपदा की वजह से लोगों का बेहद नुकसान हुआ है दूसरी तरफ फर्क के बाहर न होने की वजह से भी लोगों के उत्पाद बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। आपदाग्रस्त क्षेत्रों की पूरी आर्थिकी ही बागवानी, कृषि और पर्यटन पर ही टिकीहुई है और इन्हीं क्षेत्रों को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। ऐसे में सरकार से आग्रह है कि इन तीनों क्षेत्रों में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए। तत्काल राहत प्रदान करने...

नमो मैराथन रिज से चौड़ा मैदान तक लगेगी दौड़, पीएम मोदी वर्चुअली युवकों को देंगे संदेश : कटवाल

चित्र
  नमो मैराथन रिज से चौड़ा मैदान तक लगेगी दौड़, पीएम मोदी वर्चुअली युवकों को देंगे संदेश : कटवाल शिमला : गायत्री गर्ग /  भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कहा कि 21 सितंबर 2025, रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नमो मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह मैराथन रिज मैदान से प्रारंभ और चौड़ा मैदान पर संपन्न होगी, इस मैराथन को भाजपा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकप्रिय गायक मोहित चौहान हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।  उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अंश कुछ इस प्रकार रहने वाले हैं, मैराथन का एकत्रीकरण का समय प्रातः 6:30 बजे होगाl, ऑनलाइन पंजीकरण पिछले एक हफ्ते से चल रही है और वहां पर ऑनलाइन पंजीकरण को देखते हुए भाजपा एवं युवा मोर्चा टी शर्ट वितरण का कार्यक्रम करेगा, प्रातः 7:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैराथन के लिए आए लोगों को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करेंगे और युवाओं के अंदर जोश भरेंगे, इसके उपरांत 7:30 बजे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं मुख्य अतिथि मोहित चौहान मैरा...

पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना करें सुनिश्चित - अनुपम कश्यप

चित्र
पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना करें सुनिश्चित - अनुपम कश्यप  शिमला : गायत्री गर्ग / उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ बचत भवन सभागार में 15 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अल्पसंख्यकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लोगों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुँचाना सुनिश्चित करें ताकि योजनाओं का उद्देश्य सफल हो सके। बैठक में बताया कि जिला में एकीकृत बाल विकास सेवाओं के अंतर्गत 2154 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिनमें से 231 केंद्र अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में कार्यरत हैं। वर्तमान में 11 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 7 सहायिकाएं अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित हैं। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को आवासीय सुविधा सहित शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है। वर्तमान में शिक्षा खंड छौहारा के अंतर्गत आंध्रा में 96 छात्...

नगर निगम संशोधन विधेयक पर बोले नेता प्रतिपक्ष

चित्र
  नगर निगम संशोधन विधेयक पर बोले नेता प्रतिपक्ष  सुक्खू सरकार उड़ा रही है संविधान की धज्जियां : जयराम ठाकुर  पूरे देश में राहुल गांधी संविधान की किताब लेकर घूमते हैं और सुक्खू सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है  सरकार शातिराना तरीके से संस्थानों को बंद कर रही है।  राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच से प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी इंडी गठबंधन के कुंठा और चरित्र का परिचायक  निज आवास पर नेता प्रतिपक्ष ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत शिमला : गायत्री गर्ग /  नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश नगर निगम संशोधन विधेयक 2025 खुलेआम संविधान का उल्लंघन है, जिसे सुक्खू सरकार कर रही है। सरकार का यह कृत्य कांग्रेस के असली चरित्र को उजागर करता है। एक तरफ राहुल गांधी पूरे देश में संविधान की किताब लेकर घूमते हैं दूसरी तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री विधानसभा के अंदर संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश नगर निगम संशोधन विधेयक भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243 (यू) का खुला उल्लंघन है। यह अनुच्छेद नगर निगम के चुनाव 5 साल के भीतर करवाने ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: