नमो मैराथन रिज से चौड़ा मैदान तक लगेगी दौड़, पीएम मोदी वर्चुअली युवकों को देंगे संदेश : कटवाल

 नमो मैराथन रिज से चौड़ा मैदान तक लगेगी दौड़, पीएम मोदी वर्चुअली युवकों को देंगे संदेश : कटवाल


शिमला : गायत्री गर्ग /

 भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कहा कि 21 सितंबर 2025, रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नमो मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह मैराथन रिज मैदान से प्रारंभ और चौड़ा मैदान पर संपन्न होगी, इस मैराथन को भाजपा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकप्रिय गायक मोहित चौहान हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अंश कुछ इस प्रकार रहने वाले हैं, मैराथन का एकत्रीकरण का समय प्रातः 6:30 बजे होगाl, ऑनलाइन पंजीकरण पिछले एक हफ्ते से चल रही है और वहां पर ऑनलाइन पंजीकरण को देखते हुए भाजपा एवं युवा मोर्चा टी शर्ट वितरण का कार्यक्रम करेगा, प्रातः 7:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैराथन के लिए आए लोगों को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करेंगे और युवाओं के अंदर जोश भरेंगे, इसके उपरांत 7:30 बजे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं मुख्य अतिथि मोहित चौहान मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 

उन्होंने बताया कि मैराथन का समापन चौड़ा मैदान शिमला में किया जाएगा यानी यह मैराथन लगभग 3 किलोमीटर की होने वाली है। विजेताओं को चौड़ा मैदान शिमला में पार्टी द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। 

कटवाल ने कहा कि नमो मैराथन पूरे देश भर में आयोजित की जा रही है जिसमें युवा मोर्चा अग्रिम भूमिका में रहने वाला है। नशा मुक्त भारत एवं आत्मनिर्भर भारत की थीम पर इस दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हम सबका योगदान आवश्यक है। जब हम स्वदेशी की बात करते हैं तो यह ध्यान में रखना चाहिए कि आज हम फाइटर जेट्स, कॉम्बैट प्लेन्स और ब्रह्मोस जैसी मिसाइल प्रणाली बना रहे हैं, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। यह किसी का उदाहरण लेकर नहीं, बल्कि पूर्णतः स्वदेशी दृष्टिकोण से विकसित किया गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश