विधायक इंद्र सिंह गांधी ने भाजपा मंडल रिवालसर की संयुक्त संगठनात्मक बैठक में की भागीदारी

 विधायक इंद्र सिंह गांधी ने भाजपा मंडल रिवालसर की संयुक्त संगठनात्मक बैठक में की भागीदारी


 रिवालसर : अजय सूर्या  /

बल्ह उपमंडल के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने रविवार को बल्ह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल रिवालसर द्वारा आयोजित संयुक्त संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। इस अवसर पर संगठन मंत्री श्री सिद्धार्थन जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं रणनीतियों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाने के लिए सुझाव भी साझा किए।


विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे समाज के बीच जाकर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाएं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही आने वाले समय में पार्टी की शक्ति का आधार बनेगी।


संगठन मंत्री सिद्धार्थन जी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह भाजपा की असली ताकत है और संगठन के लक्ष्यों की प्राप्ति में सबका योगदान महत्वपूर्ण है। बैठक में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग