नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब ने टॉप -10 में स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास

नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब ने टॉप -10 में स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास 

 नूरपुर : विनय महाजन

 नूरपुर 23 मार्च 2025 को, नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स के तत्वावधान में संवेदना -2 के अंतर्गत पूरे भारत वर्ष में 2400 रक्तदान शिविरों का आयोजन कर 150000 से अधिक यूनिट्स ब्लड एकत्रित किया गया था। इस अभियान के अंतर्गत नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में न केवल टॉप टेन में जगह बनाई बल्कि छठा स्थान भी हासिल किया।

दिनांक 21 सितंबर को निफा द्वारा अपनी संस्था के सिल्वर जुबली समारोह, जोकि भारत मंडप, दिल्ली में आयोजित किया गया, में नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में क्लब को स्मृति चिन्ह एवं ₹21,000/- कैश प्राइज प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष राजीव पठानिया ने इस राष्ट्रीय सम्मान को नूरपुर की युवा शक्ति को समर्पित किया जो रक्तदान जैसी निस्वार्थ सेवा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं तथा जिनकी बदौलत नूरपुर का नाम रक्तदान के क्षेत्र में राष्ट्रीय पटल पर गूंजा है। राजीव पठानिया ने इस गौरवपूर्ण सफलता के लिए नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब के सभी समर्पित सदस्यों, रक्तदानियों व संस्था के शुभचिंतकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इतना विशाल भारत देश और उसमें हमारी छोटी सी जगह नूरपुर का छठा स्थान पाना—यह वास्तव में गर्व का क्षण है। यह उपलब्धि सिर्फ क्लब की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सांझी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्था रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा रक्तदान शिविरों का आयोजन करती रहेगी

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार