रामलीला क्लब युवक मण्डल सराहन का डॉ० लखनपाल ने किया आगाज

 रामलीला क्लब युवक मण्डल सराहन का डॉ० लखनपाल ने किया आगाज


33 वर्षों से सराहन में हो रहा रामलीला का मंचन

साहो  रामलीला क्लब युबक मण्डल सराहन द्वारा पिछले 33 वर्षों से रामलीला का सफल मंचन किया जा रहा है । वहीं इस वर्ष के रामलीला का मंचन सोमवार को रामलीला मैदान सराहन में हुआ । इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि सर्जन आशिर्वाद अस्पताल चम्बा डॉ० विक्रम लखनपाल मौजूद रहे । वहीं विशेष अतिथि के रूप में सराहन पंचायत से संबंध रखने वाले समाजसेवी सुरेश कुमार मौजूद रहे । सर्वप्रथम युवक मण्डल सराहन के सदस्यों ने टॉपी शॉल वैज ओर समृति चिन्ह देकर मुख्यातिथि व विशेष अतिथि का स्वागत किया ।

मुख्यतिथि ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम युवक मण्डल के सदस्यों का धन्यवाद किया । उन्होने कहा कि जिस तरह से आज की युवा पीढ़ी जिस तरह से नशे के दलदल में धंस रही है यह चिंतनीय विषय है परंतु सराहन के युवा इस तरह से रामलीला का मंचन कर न केवल भक्ति की राह अपना रहे बल्कि भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेकर अच्छे मार्ग पर चल रहे हैं । इस मौके पर उन्होने रामलीला क्लब सराहन को 11 हजार रु० दिये । वहीं सराहन पंचायत से सबंध रखने वाले युवा स्वयंसेवी सुरेश कुमार ने भी अपनी निजी कमाई से 2100 रु० दिये ।

इस मौके पर रामलीला क्लब युवक मण्डल सराहन के प्रधान अशोक कुमार सचिव मनोज कुमार अन्य मुख्य सदस्य राकेश टेलर मनेश कुमार अजय कुमार, सुनील कुमार अनील कुमार याजेश बिंदू सुभाष राजेश और अन्य सभी सम्माननीय सदस्य और ग्राम पंचायत सराहन की जनता मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम