शिमला में “विकसित भारत के रंग, कला के संग” कार्यक्रम में महामहिम राज्य पाल के साथ शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

 शिमला में “विकसित भारत के रंग, कला के संग” कार्यक्रम में महामहिम राज्य पाल के साथ शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर


मंडी : अजय सूर्या /

ललित कला अकादमी शिमला उपकेंद्र द्वारा आयोजित “विकसित भारत के रंग, कला के संग” कार्यक्रम में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के साथ सहभागिता की।


इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न चित्रकारों की अद्भुत चित्रकला प्रदर्शित की गई। जयराम ठाकुर ने कहा कि इन चित्रों में हमारे देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और नवीन भारत के सपनों की झलक सजीव रूप में दिखाई देती है।


उन्होंने कहा कि कला के ये अनमोल रंग विकसित भारत की दिशा और दृष्टि को स्पष्ट करते हैं। ऐसे आयोजन जहां एक ओर कलाकारों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं, वहीं दूसरी ओर हमें विकसित भारत 2047 के संकल्प की ओर प्रेरित भी करते हैं।


राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भी चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कलाकारों की रचनात्मकता की सराहना की। कार्यक्रम में कला प्रेमियों, विद्यार्थियों और गणमान्य लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल