बल्ह के विधायक पर संजीव गुलेरिया का तीखा हमला, विकास कार्यों में विफलता के लगाए आरोप

 बल्ह के विधायक पर संजीव गुलेरिया का तीखा हमला, विकास कार्यों में विफलता के लगाए आरोप


मंडी : अजय सूर्या /

एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी पर बड़ा हमला बोला है। गुलेरिया ने कहा कि विधायक विकास कार्य करवाने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं और पिछले आठ वर्षों में उन्होंने केवल नारों और “सोसेबाजी” से जनता को गुमराह करने का काम किया है।


गुलेरिया ने आरोप लगाया कि विधायक ने जरलू में प्रस्तावित सब्जी मंडी के नाम पर जनता को धोखे में रखा। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री से आनन-फानन में शिलान्यास तो करवा लिया गया, लेकिन सब्जी मंडी के लिए विभाग के नाम एक इंच भूमि तक दर्ज नहीं थी। “यह सब सिर्फ राजनीतिक सुर्खियां बटोरने का तरीका था,” उन्होंने कहा।


एपीएमसी चेयरमैन ने बताया कि सब्जी मंडी निर्माण के लिए जरूरी सभी औपचारिकताएं अब पूरी कर ली गई हैं और इस प्रक्रिया को पूरा करने में उन्हें करीब दो वर्ष लगे। उन्होंने दावा किया कि बल्ह क्षेत्र में जितने भी विकास कार्य हुए हैं, वह कांग्रेस सरकार की देन हैं।


गुलेरिया ने विधायक पर रिवालसर नागरिक अस्पताल और लेदा डंगे को लेकर भी राजनीति करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आज रिवालसर अस्पताल सुचारू रूप से चल रहा है और लेदा में डंगा भी लग चुका है, जबकि विधायक केवल नकारात्मक राजनीति कर लोगों को गुमराह करने में लगे रहे।


कांग्रेस की आंतरिक एकजुटता पर बोलते हुए गुलेरिया ने कहा कि बल्ह में कांग्रेस पूरी तरह संगठित है और यहां कोई गुटबाजी नहीं है। वहीं, उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि “चोरों का काम शोर मचाना होता है” और इस मामले में वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम