राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में नशा मुक्त भारत एवं स्वदेशी अपनाने का संकल्प

 राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में नशा मुक्त भारत एवं स्वदेशी अपनाने का संकल्प


 रिवालसर : अजय सूर्या /

 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशा मुक्त जीवन अपनाने और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा।


कार्यक्रम में बीके सुनीता दीदी और बीके सोमा बहन ने अपने प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नष्ट करता है बल्कि जीवन की उन्नति और पारिवारिक सुख-शांति में भी बाधा डालता है। साथ ही, स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग देश की आर्थिक प्रगति और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


कॉलेज के अध्यापक  मेहर चंद्र जी ने भी विद्यार्थियों को अपने विचारों से प्रेरित किया और उन्हें सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।


कॉलेज के प्राचार्य  के. डी. कश्यप जी ने ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए, क्योंकि यह विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और राष्ट्रीय विकास में अत्यंत सहायक हैं।


अंत में सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों और उपस्थित अतिथियों ने मिलकर "नशा मुक्त भारत" बनाने और "स्वदेशी अपनाने" की सामूहिक प्रतिज्ञा ली।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत