जनप्रतिनिधियों और लोगों के आक्षेपों पर गौर कर बनेगी अंतिम मतदाता सूची- नेत्रा मेती

 जनप्रतिनिधियों और लोगों के आक्षेपों पर गौर कर बनेगी अंतिम मतदाता सूची- नेत्रा मेती


पालमपुर

निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं उप-मंडलीय अधिकारी (सिविल) पालमपुर नेत्रा मेती ने कहा है कि पालमपुर नगर निगम चुनावों को लेकर जनप्रतिनिधियों और मतदाताओं की आपत्तियों पर गौर करने के पश्चात मतदाता सूची पर उचित कार्रवाई की जाएगी। सूची से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को अपनाते हुए अंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी ताकि मतदान से कोई भी मतदाता वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा।

मामले पर आज एसडीएम सभागार में बैठक का आयोजन किया गया और उन्होंने बैठक की अध्यक्षता भी की। इस दौरान उन्होंने उपरोक्त बात कही।

बैठक में नगर निगम पालमपुर के जन-प्रतिनिधि और विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान 20 सितंबर को जारी निगम क्षेत्र की ड्राफ्ट सूची पर मतदाताओं के आक्षेपों पर चर्चा की गई। नगर निगम के जन-प्रतिनिधियों और विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों ने विभिन्न प्रक्रियों से संबंधित सवाल भी किए और चुनाव आयोग की ओर से एसडीएम एवं अन्य अधिकारियों ने उनकी शंकाओं का समाधान भी किया। 

एसडीएम नेत्रा मेती ने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पारदर्शिता को साथ मतदाता सूची को अंतिम रूप प्रदान करना आयोग की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होनें कहा कि नगर निगम पालमपुर क्षेत्र की ड्राफ्ट सूची पर 26 सितंबर 2025 तक 6 आक्षेप दर्ज किए गए हैं। इनका समाधान नियमों के अनुसार किया गया है।

इस मौके पर तहसीलदार पालमपुर साजन बग्गा, इलेक्शन कानूनगो अनीश धीमान, नगर निगम के महापौर गोपाल नाग, उपमहापौर राजकुमार सहित विभिन्न पार्षद और विभिन्न दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन