हिमुडा में 327 पद समाप्त, एडवाइजर की नई पोस्ट सृजित

 हिमुडा में 327 पद समाप्त, एडवाइजर की नई पोस्ट सृजित

नाहन से डिवीजन ऑफिस शिफ्ट कर घुमारवीं ले गई सरकार

कर्मचारी व बेरोज़गारों को बड़ा झटका : विपिन सिंह परमार


धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमुडा (हिमाचल अर्बन डेवेलपमेंट अथॉरिटी) में बड़े फेरबदल करते हुए 327 पद समाप्त कर दिए हैं। वहीं दूसरी ओर सरकार ने नई एडवाइजर की पोस्ट सृजित कर दी है। इस फैसले से कर्मचारियों और बेरोज़गारों में गहरा रोष और निराशा है।


इसी बीच सरकार ने नाहन स्थित हिमुडा का डिवीजन ऑफिस शिफ्ट कर घुमारवीं ले जाने का भी निर्णय लिया है। इस कदम को लेकर विपक्ष ने सरकार पर पूरी तरह राजनीतिक कारणों से निर्णय लेने का आरोप लगाया है।


पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक विपिन सिंह परमार ने इस फैसले को जनविरोधी व नौजवान विरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि जहाँ प्रदेश के युवाओं को नई नौकरियों की ज़रूरत है, वहाँ कांग्रेस सरकार 327 पदों को समाप्त कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल अपने चहेतों को एडजस्ट करने के लिए एडवाइजर जैसी नई पोस्टें बना रही है, जबकि बेरोज़गारों को हतोत्साहित कर रही है।


विपिन सिंह परमार ने कहा कि सुक्खू सरकार का ध्यान प्रदेश के विकास पर नहीं, बल्कि पदस्थापन और संस्थानों के राजनीतिक शिफ्टिंग पर केंद्रित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा इस फैसले का पुरज़ोर विरोध करेगी और कर्मचारियों व बेरोज़गारों की आवाज़ को मजबूती से उठाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत