भव्य रथ यात्रा के साथ जयसिंहपुर में हुआ राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव का आगाज

 भव्य रथ यात्रा के साथ जयसिंहपुर में हुआ राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव का आगाज


आयुष मंत्री, यादविंद्र गोमा ने किया शुभारंभ


जयसिंहपुर आयुष, युवा सेवाएँ एवं खेल मंत्री, यादविंद्र गोमा ने मंगलवार को जयसिंहपुर के तीन दिवसीय राज्य स्तरीय दशहरा महोत्सव का शुभारंभ किया। 

  मंत्री ने जयसिंहपुर बस स्टैंड पर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना की । लोक निर्माण विभाग विश्राम से लेकर मेला ग्राउंड तक आयोजित भव्य रथ यात्रा में भी भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर जयसिंहपुर चौगान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनी का शुभारंभ और अवलोकन किया।

   गोमा ने राज्य स्तरीय दशहरा महोत्सव जयसिंहपुर की लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों को नवरात्रों और विजय दशमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर दशहरा उत्सव, उनके विधान सभा क्षेत्र के लाखों लोगों के लिये आस्था एवं विश्वास का पर्व है।

   उन्होंने कहा कि मेले व त्यौहार स्थानीय लोगों के आपसी मेल मिलाप, संस्कृति को सहजने और संजोय रखने के साथ-साथ सामुदायिक व व्यापारिक रूप से भी लोगों की आकांक्षाओं व आवश्यकताओं को भी पूर्ण करते हैं। प्रदेश सरकार द्वारा मेलों और उत्सवों के महत्व और सांस्कृतिक संरक्षण पर विशेष बल दिया जा रहा है। 

     

   इस अवसर पर यादविंद्र गोमा ने कन्या पूजन भी किया। इस अवसर पर प्रदेश के लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।

    इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत डढवाल, महोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम संजीव ठाकुर, डीएसपी लोकेंद्र नेगी, तहसीलदार अभिषेक भास्कर,नायब तहसीलदार राजीव शर्मा, विकासखंड अधिकारी लंबागांव सिकंदर कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, महोत्सव समिति के सरकारी और गैरसरकारी सदस्य, इलाके के पंचायती राज संस्थाओं के चुने हुए प्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर