रिवालसर झील में फिर समाई गाद,बरसात बनी आफत

रिवालसर झील में फिर समाई गाद,बरसात बनी आफत

(मंडी अजय सूर्या) मंडी जिले में भारी बारिश से रिवालसर झील के पर्यावरण को नुकसान हुआ है। झमाझम बारिश के दौरान कैचमेंट एरिया से बहने बाले नाले उफान पर आने से पानी के साथ हजारों टन मलवा पवित्र झील में समा गया है जिससे पानी का रंग मटमैला हो गया। स्थानीय लोगों ने झील के हो रहे नुकसान के पीछे ड्रेनेज सिस्टम का फेल होना बताया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि जब भी रिवालसर में बारिश होती है तो कैचमेंट एरिया से निकलने बाले पानी की निकासी को लेकर बनाई गई नालियां गाद और मिट्टी से भर जाती है जिसके बाद यह मलवा सड़क मार्ग से बहता झील में समा जाता है। लोगों ने बताया कि झील में लगातार समा रही मिट्टी से झील के अस्तित्व को खतरा उत्पन्न हो गया है। लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि कोई मास्टर प्लान के तहत बाहर के पानी को चैनलाइज करें ताकि गंदा पानी पवित्र झील में न जाएं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग