जिला एवं सत्र न्यायधीश कांगड़ा होंगे कंवर चिराग भानु सिंह

 जिला एवं सत्र न्यायधीश कांगड़ा होंगे कंवर चिराग भानु सिंह 


 धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी चिराग भानु सिंह का तबादला करते हुए उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांगड़ा स्थित धर्मशाला नियुक्त किया गया है। चिराग भानु सिंह जल्द ही धर्मशाला में कार्यभार संभालेंगे।

श्री सिंह ने वल्लभ पीजी कॉलेज मंडी से स्नातक और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से कानून की पढ़ाई की है। वर्ष 1994 में वह उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन शिमला के सदस्य बने और सिविल, क्रिमिनल, संवैधानिक तथा सेवा संबंधी मामलों में वकालत की। 2003 में हिमाचल प्रदेश सरकार के उप महाधिवक्ता नियुक्त हुए। वह बार काउंसिल ऑफ हिमाचल प्रदेश के सदस्य भी रहे। वर्ष 2007 में उन्हें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया। इसके बाद उन्होंने सोलन, ऊना, चंबा और बिलासपुर में सेवाएं दीं। वह औद्योगिक न्यायाधिकरण सह श्रम न्यायालय के न्यायाधीश भी रहे, और यहां अपने कार्यकाल में मात्र दो वर्षों में 1500 से अधिक मामलों का निपटारा कर रिकॉर्ड कायम किया। श्री सिंह 2009 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के न्यायिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल हुए, जिसका नेतृत्व तत्कालीन भारत के मुख्य न्यायाधीश ने किया था। वह हिमाचल प्रदेश सरकार के विधि सचिव व कानूनी सलाहकार, लोकायुक्त के प्रधान सचिव तथा उच्चतम न्यायालय में रजिस्ट्रार के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। हाल ही में वह श्रम न्यायालय सह औद्योगिक न्यायाधिकरण शिमला में प्रेसीडिंग ऑफिसर पद पर कार्यरत थे, और वहां से उन्हें विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) सुप्रीम कोर्ट के पद पर प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था। अब उच्च न्यायालय के ताजा आदेशों के तहत वह धर्मशाला में जिला एवं सत्र न्यायाधीश का कार्यभार संभालेंगे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर