राजकीय महाविद्यालय चम्बा में केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का आयोजन

 राजकीय महाविद्यालय चम्बा में केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का आयोजन


 चंबा : जितेंद्र खन्ना /

राजकीय महाविद्यालय चम्बा में केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विकास आयुक्त (हस्त शिल्प) दिल्ली, हस्त शिल्प सेवा केंद्र कुल्लू, आर्ट एवं क्राफ्ट प्रमोशन सोसाइटी चम्बा तथा राजकीय महाविद्यालय चम्बा के सहयोग से तीन दिवसीय जिला स्तरीय शिल्प एवं बुनकर जागरूकता मेले एवं शिल्प प्रदर्शन सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 

उक्त जानकारी देते हुए संतोष आनंद, सहायक निदेशक (हस्त शिल्प ) हस्त शिल्प सेवा केंद्र कुल्लू ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान राजकीय महाविद्यालय चम्बा के राष्ट्रीय सेवा योजना, एन सी सी, रोवर रेंजर, उन्नत भारत अभियान, विभिन्न विभागों के कल्ब, सोसाइटी के सदस्य एवं स्वयंसेवी तथा अन्य विद्यार्थी भाग ले रहें हैँ। 

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न हस्तशिल्पों के हस्तशिल्पी अपनी काला का प्रदर्शन करेंगे तथा विद्यार्थियों को भारत सरकार के अंतर्गत वस्त्र मंत्रालय, हस्त शिल्प सेवा केंद्र की विभिन्न योजनाओं एवं संस्थानों के बारे में जागरूक करेंगे। प्रतिदिन इस जागरूकता कार्यक्रम, प्रदर्शनी तथा प्रशिक्षण का आयोजन प्रात: 10:30 बजे से 2:30 बजे तक राजकीय महाविद्यालय चम्बा परिसर में किया जा रहा है। 

पहले दिन चम्बा मिनिचर पेंटिंग कलाकार परीक्षित शर्मा, चम्बा एवं पहाड़ी कढ़ाई कलाकार हिनू शर्मा, धातु शिल्प कलाकार अंकित तथा चर्म शिल्पकार विनोद कुमार ने अपने-अपने शिल्प एवं कला का प्रदर्शन किया, विद्यार्थियों को शिल्प की बारीकियां सिखाई तथा विद्यार्थियों के प्रश्नों का सम्भव उत्तर देकर निवारण किया। 

सोमवार और मंगलवार को भी उक्त जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन अन्य शिल्पकारों के सहयोग से राजकीय महाविद्यालय चम्बा सभागार में किया जायेगा। 

कार्यक्रम के दौरान अध्यापकों में प्रोफेसर अविनाश, प्रोफेसर केवल कृष्ण, डॉ विजय कुमार तथा विद्यार्थियों में दीपिका, महक, पूंचुक ढोलमा, नवजोत, नीरज, तेज सिंह, महेंद्र, ममता, विशाखा, दर्शना, निशा, निकिता, जाह्नवी, ममता कुमारी, हिन्ना, स्नेहा, श्रेया, राशि इत्यादि उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,