शतुद्री वंदन सेलिंग एक्सपीडिशन के आठवें दिन टीम डमखर होते हुए पहुँची लठियानी

शतुद्री वंदन सेलिंग एक्सपीडिशन के आठवें दिन टीम डमखर होते हुए पहुँची लठियानी

हिमाचल प्रदेश की प्रथम नेवल यूनिट एनसीसी द्वारा आयोजित शतुद्री वंदन सेलिंग एक्सपीडिशन के आठवें दिन की शुरुआत कैडेट्स ने योग और व्यायाम से की। अभियान दल जीएसएसएस मंडली पहुँचा, जहां कैडेट्स ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। इसके बाद कैडेट्स मंदली से बोट सेलिंग करते हुए डमखर होते हुए लठियानी पहुँचे।

लठियानी में एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत रैली निकालकर स्थानीय कैडेट्स और जनता को नशामुक्त समाज एवं स्वच्छता के महत्व पर जागरूक किया। सतलुज नदी के तट पर सफाई अभियान भी चलाया गया और लोगों को स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया गया। इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों पर विशेष बल दिया गया और युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी गई।

कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने बताया कि अभियान का यह आठवां दिन है, लेकिन कैडेट्स के उत्साह और जोश में कोई कमी नहीं आई है। स्थानीय एनसीसी कैडेट्स ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और बोट सेलिंग की बारीकियों को समझने का अवसर पाया। अभियान दल का उत्साह बढ़ाने के लिए 5 एचपी आर्मी एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल जी.पी. सिंह ने भी कैडेट्स के साथ सेलिंग की और उन्हें प्रोत्साहित किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।