जीजीडीएसडी महाविद्यालय में नवरात्रि उत्सव विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक रंग बिखेरा

 जीजीडीएसडी महाविद्यालय में नवरात्रि उत्सव विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक रंग बिखेरा


गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, राजपुर में कॉमर्स विभाग की ओर से नवरात्रि महोत्सव बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर गरबा और नवरात्रि थीम पर आधारित समूह नृत्य प्रतियोगिता तथा सनातन और भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।


विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर देवी मां को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और अपनी कला एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कॉमर्स विभाग के समन्वयक सहायक प्राध्यापक यशविंदर कुमार और सहायक प्राध्यापक अश्वनी कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बी.एससी. मेडिकल और नॉन-मेडिकल संकाय के विद्यार्थियों ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किए, जबकि बी.बी.ए विभाग के विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान हासिल किया।

महाविद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्य ने सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रीय विरासत से जुड़े रहने का महत्व बताया। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। एग्ज़िबिशन प्रतियोगिता में खुशबू (बी.कॉम, द्वितीय वर्ष) ने प्रथम स्थान, काजल (बी.एससी मेडिकल, प्रथम वर्ष) ने द्वितीय स्थान, कमल सिंह (बी.बी.ए, तृतीय वर्ष) ने तृतीय स्थान और साक्षी (बी.ए, तृतीय वर्ष) तथा साहिल (बी.सी.ए, तृतीय वर्ष) को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।निर्णायकों के रूप में सहायक प्राध्यापक सुमन कुमार, वनीत राणा एवं विनीत ठाकुर और सहायक प्राध्यापिका सुश्री पूजा वासुदेवा, ईशा चावला, सुश्री आईना और सुश्री शिल्पा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का मंच संचालन सहायक प्राध्यापक कॉमर्स अश्वनी कुमार ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम