सड़क बहाली कार्य के दौरान जेसीबी मशीन पलटी, चालक की मौत

 सड़क बहाली कार्य के दौरान जेसीबी मशीन पलटी, चालक की मौत


मंडी : अजय सूर्या /

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की ग्राम पंचायत तांदी के गांव लाछ में बीती रात सड़क बहाली कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। जेसीबी मशीन पलटने से चालक कुलदीप कुमार (31) पुत्र नरपत राम निवासी लाछ की मौके पर मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 10 बजे उस समय हुआ जब गांववासी बरसात से बंद पड़े संपर्क मार्ग को खोलने का कार्य कर रहे थे। इस दौरान जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर गहरी ढलान में जा गिरी। दुर्घटना में चालक कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे एंबुलेंस के जरिए मंडी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मृतक कुलदीप गरीब परिवार से संबंध रखता था। उसके पिता मजदूरी करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। कुलदीप अपने पीछे पत्नी, छह वर्षीय बेटा और मात्र एक साल की बेटी छोड़ गया है। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है।


घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस चौकी पंडोह के प्रभारी अनील कटोच ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच जारी है। इस दर्दनाक दुर्घटना से तांदी पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन