विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा – मोदी के नेतृत्व में बदल रहा देश का आर्थिक भविष्य

विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा – मोदी के नेतृत्व में बदल रहा देश का आर्थिक भविष्य


 शाहपुर से गूँजी गूँज -- #NextGenGST संगोष्ठी में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा – मोदी के नेतृत्व में बदल रहा देश का आर्थिक भविष्य

विपिन परमार बोले, "मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम, हर वर्ग को मिल रही राहत"

शाहपुर (कांगड़ा) 

ज़िला कांगड़ा की शाहपुर विधानसभा में आयोजित #NextGenGST संगोष्ठी में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक विपिन सिंह परमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को एक नए युग की ओर अग्रसर किया है।


उन्होंने कहा कि एक कर (GST) जैसे ऐतिहासिक फैसले भारत को आर्थिक शक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।


संगोष्ठी के दौरान GST दरों में कटौती और नए स्लैब्स पर विस्तार से चर्चा की गई। परमार ने कहा कि NextGen GST आम जनता, व्यापारियों और उद्योग जगत सभी के लिए लाभकारी है। यह न केवल आर्थिक विकास को नई गति देगा, बल्कि छोटे व्यापारियों के लिए भी अवसरों के द्वार खोलेगा।


परमार ने कहा कि मोदी जी का विज़न है अनोखा,

गरीब का दर्द समझे वो हर एक मौका।

एक राष्ट्र–एक कर से बदलेगा दौर,

भारत बनेगा जगत में सिरमौर।


उन्होंने सभा में प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की राह पर तेजी से बढ़ रहा है।


कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम का स्वागत किया और विश्वास जताया कि आने वाले समय में देश की अर्थव्यवस्था और मजबूत होकर हर वर्ग को लाभान्वित करेगी।


सभा में गूँजा नारा: एक राष्ट्र–एक कर, विकास की ओर बढ़ता हर घर। 


इस अवसर पर पूर्व मंत्री सर्वीण चौधरी, मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, अशोक विशिष्ट, ज़िला कांगड़ा भाजपा महामंत्री देवेंद्र कोहली आदि अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम