कानपुर में सरकारी स्कूल में अश्लील डांस, VIDEO:प्रधानपति और कोटेदार ने बार बालाओं संग ठुमके लगाए, 4 पर FIR

 कानपुर में सरकारी स्कूल में अश्लील डांस, VIDEO:प्रधानपति और कोटेदार ने बार बालाओं संग ठुमके लगाए, 4 पर FIR


कानपुर देहात में सरकारी स्कूल में शनिवार रात प्रधान पति और कोटेदार ने बार बालाओं के साथ अश्लील डांस किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि स्कूल में 6 से अधिक बालाएं डांस कर रही हैं। उनके साथ गांव के लोग भी नशे में धुत होकर थिरक रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चे फर्श पर बैठकर डांस देख रहे हैं।


वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने प्रधान पति और कोटेदार समेत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। डीएम ने अफसरों से जांच कर पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। कहा- रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामला मूसानगर थाना क्षेत्र के क्योटरा बांगर गांव के प्राथमिक स्कूल का है।


जानिए पूरा मामला...


पुलिस जांच में यह सामने आया कि शनिवार को गांव के रहने वाले गजराज सिंह के नाती की छठी का कार्यक्रम था। इस मौके पर गजराज सिंह ने प्राथमिक स्कूल में डांस कार्यक्रम का आयोजन किया था, लेकिन उन्होंने इसकी अनुमति नहीं ली थी। पुलिस के मुताबिक, 6 से 7 डांसर बुलाई गई थीं। इसमें गांव के लोग भी शामिल हुए थे। इस दौरान गांव वालों ने बार बालाओं के साथ डांस किया।


यह कार्यक्रम पूरी रात चला। इसके दो वीडियो सामने आए हैं। पहला 35 सेकेंड का है, जबकि दूसरा 40 सेकेंड का। पहले में दिख रहा है कि 6-7 डांसर एक फिल्मी गाने पर डांस कर रही हैं। दूसरे में दिख रहा है कि डांसरों के साथ गांव के कई लोग डांस कर रहे हैं। कुछ लोग शराब के नशे में झूम रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चे फर्श पर बैठकर डांस देख रहे हैं।


प्रधान पति समेत चार के खिलाफ FIR


डांस का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने प्रधान पति राहुल और कोटेदार जगत समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। डीएम कपिल सिंह ने भी तहसील स्तर पर टीम गठित करने को कहा है।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार