"झूठी गारंटियों से छलावा, अब जनता कांग्रेस को दिखाएगी आईना!" — एडवोकेट विश्व चक्षु

 "झूठी गारंटियों से छलावा, अब जनता कांग्रेस को दिखाएगी आईना!" — एडवोकेट विश्व चक्षु

"सुक्खू सरकार नहीं, अब 'सुकून की सरकार' चाहिए हिमाचल को"


"हिमाचल बोले: गारंटी देने वाले अब गारंटी से जाएंगे!"


जनता का दर्द — "हमें कांग्रेस से नहीं, अब अपने फैसले से नफ़रत हो रही है!"


धर्मशाला

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी ने जनता से 10 गारंटियों का वादा किया था, लेकिन तीन साल बाद भी एक भी वादा पूरा नहीं हो सका।


उन्होंने कहा, “जनता से नौकरी, ओपीएस, 1500 रुपये महिलाओं को, 300 यूनिट मुफ्त बिजली जैसे वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस ने केवल विश्वासघात किया है। आज युवा बेरोज़गार है, कर्मचारी सरकार की नीतियों से त्रस्त हैं, और जनता महंगाई व भ्रष्टाचार से परेशान है।”


एडवोकेट चक्षु ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार प्रशासन को दिशाहीन कर चुकी है और हाईकमान भी अब प्रदेश कांग्रेस से नाराज़ है।


“2027 में जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी। डबल डिजिट तक पहुंचना भी कांग्रेस के लिए मुश्किल होगा, और उनके कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ेगा।”


उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस सरकार अब भी अगर आत्ममंथन न करे, तो आने वाला समय उनके लिए और भी कठिन होगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग