विश्व हृदय दिवस पर फोर्टिस कांगड़ा में हुआ सामुदायिक वॉकाथॉन एवं स्वास्थ्य पहल

 विश्व हृदय दिवस पर फोर्टिस कांगड़ा में हुआ सामुदायिक वॉकाथॉन एवं स्वास्थ्य पहल



कांगड़ा फोर्टिस अस्पताल, कांगड़ा ने विश्व हृदय दिवस 2025 के अवसर पर #PumpItUpKangra अभियान के अंतर्गत सामुदायिक वॉकाथॉन का आयोजन किया। वॉकाथॉन सुबह 6:30 बजे ओल्ड कांगड़ा से शुरू होकर फोर्टिस अस्पताल तक लगभग 4 किलोमीटर की दूरी तय कर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर 140 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें अस्पताल के कर्मचारी, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग (लघबलियाणा, तहसील देहरा) के 25 विद्यार्थी तथा मा दुर्गा फिजिकल एकेडमी (जमनाबाद) के 30 छात्र शामिल थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम कांगड़ा  ईशांत जसवाल ने की। उन्होंने वॉकाथॉन के उपरांत सभा को संबोधित करते हुए हृदय स्वास्थ्य के लिए निवारक उपाय अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया और इस दिशा में सामुदायिक सहभागिता के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दर अमीन, सीईओ  अतुल कंसल, फैसिलिटी डायरेक्टर  अमन सोलोमन और मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुखजीत सिंह परमार उपस्थित रहे।

वॉकाथॉन के उपरांत सभी प्रतिभागियों को अल्पाहार प्रदान किया गया। 27 सितम्बर को विश्व हृदय दिवस थीम पर आयोजित प्लैकार्ड प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा कर उन्हें सम्मानित भी किया गया।

फोर्टिस कांगड़ा ने इस अवसर पर विशेष स्वास्थ्य सेवाओं की घोषणा की। इसके तहत 29 सितम्बर को नि:शुल्क कार्डियक ओपीडी सेवाएं, तथा 30 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक कार्डियक ओपीडी पर 38% छूट, डॉ. दर अमीन द्वारा सलाह दी गई जांचों पर 15% छूट और कार्डियक हेल्थ पैकेजों पर 15% छूट प्रदान की जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम