ज्वाली में फिर सक्रिय हुए पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, 2027 में बीजेपी को बड़ा सहारा?

 ज्वाली में फिर सक्रिय हुए पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, 2027 में बीजेपी को बड़ा सहारा?  


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

कांगड़ा जिले की ज्वाली विधानसभा सीट पर सियासी हलचल तेज हो गई है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे ठाकुर अर्जुन सिंह ने उस समय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद और मंत्री रह चुके चौधरी चन्द्र कुमार जैसी अनुभवी शख्सियत को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। यह जीत भाजपा खेमे के लिए विशेष मायने रखती थी क्योंकि चन्द्र कुमार उस क्षेत्र में कांग्रेस का मजबूत चेहरा माने जाते रहे हैं।  

हालांकि 2022 में भाजपा ने अर्जुन सिंह की जगह टिकट काटकर संजय गुलेरिया को चुनाव मैदान में उतारा, लेकिन वे हार गए। उस समय से ही भाजपा कार्यकर्ता मानते रहे हैं कि अर्जुन सिंह को दरकिनार करना संगठन की बड़ी भूल साबित हुई।  

बीते दिनों  ग्राम पंचायत समकेहड़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अर्जुन सिंह ने एक बार फिर मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई। यहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा

मनाते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर कार्यकर्ताओं को नया संदेश दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ और अर्जुन सिंह के भाषण ने साफ कर दिया कि वे एक बार फिर सक्रिय राजनीति में ताल ठोकने को तैयार हैं।  

अर्जुन सिंह के बेटे लक्ष्य ठाकुर जिला परिषद सदस्य हैं, जिससे यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं कि परिवार का राजनीतिक आधार क्षेत्र में अभी भी मज़बूत है। इससे भाजपा के लिए स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक पकड़ और भी गहरी हो सकती है।  

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यदि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर से अर्जुन सिंह को टिकट देती है, तो यह सीट पार्टी की झोली में सीधे जा सकती है।  

स्थानीय जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता और यह तथ्य कि उन्होंने कभी दिग्गज नेता चौधरी चन्द्र कुमार को हराया था, उन्हें और मजबूत बनाता है।  

जवाली की राजनीति में यह दौर साफ इशारा करता है कि भाजपा के पुराने सिपाही अर्जुन सिंह की वापसी पार्टी को निर्णायक बढ़त दिला सकती है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत