भेड़पालकों की समस्याओं और चोरी की घटनाओं पर वूल फेडरेशन चेयरमैन की उपायुक्त कुल्लू से चर्चा

  भेड़पालकों की समस्याओं और चोरी की घटनाओं पर वूल फेडरेशन चेयरमैन की उपायुक्त कुल्लू से चर्चा


हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के चेयरमैन  मनोज ठाकुर ने आज जिला कुल्लू में भेड़ बकरियों की लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं व अन्य समस्याओं को लेकर उपायुक्त महोदया से मुलाकात की।


सकरात्मक चर्चा के दौरान उपायुक्त महोदया ने आश्वासन दिया कि प्रत्येक चोरी की घटना की पुलिस रिपोर्ट का नियमित फ़ॉलोअप पशुपालन विभाग द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।क्यूंकि भेड़पालक के पास इतना समय नहीं होता की वह उसका फॉलो अप करता रहे यदि समय पर कारवाई नहीं होती है तो इसकी जानकारी सीधे प्रशासन तक पहुँचाई जाएगी। साथ ही, रात के समय पुलिस गश्त को और सघन करने तथा वाहनों में भेड़–बकरियाँ ले जाने वालों की सख़्त चेकिंग करने के भी निर्देश दिए जाएंगे। इसी चर्चा के दौरान उपायुक्त महोदया ने भेड़पालकों से यह आग्रह किया कि जब भी भेड़ पालक अपनी भेड़ बकरियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक वाहन द्वारा ले जाना चाहते है तो उनको ले जाने कि अनुमति का प्रमाण पत्र संबंधित पशु पालन विभाग के पशु ओषधालय से प्रमाण पत्र साथ ले आए ताकि चेकिंग के दौरान उन्हें कोई समस्या ना हो।

अपने 2 दिवसीय कुल्लू मनाली प्रवास के दौरान चेयरमैन मनोज ठाकुर ने प्रीणी के हमटा क्षेत्र में शरद ऋतु के भेड़ कल्पन कार्य का भी जायज़ा लिया तथा अन्य भेड़पालकों  राज कुमार लांघा (पालमपुर),  राज कुमार (कंडबाड़ी),  बर्फी राम (वंडविहार),  विशन दास (स्पेडू),  देशराज (स्पेडू) एवं  कनियया राम (आसनपट्ट) सहित लगभग 12 भेड़पलकों से विस्तारपूर्वक चर्चा की।

चेयरमैन  मनोज ठाकुर ने भेड़पालकों को आश्वस्त कि माननीय मुख्यमंत्री  ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु जी की सरकार भेड़पालकों की आय बढ़ाने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार सराहनीय कदम उठा रही है। सरकार की संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियाँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान कर रही हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत