वृंदावन की तरह धूमधाम के साथ मनाई जाएगी श्री बृज राज स्वामी मंदिर में होली (गौरव महाजन)

 वृंदावन की तरह धूमधाम के साथ मनाई जाएगी श्री बृज राज स्वामी मंदिर में होली (गौरव महाजन)


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नूरपुर के ऐतिहासिक श्री बृजराज स्वामी मंदिर के प्रांगण में होली का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जायेगा l


यह जानकारी  राजा साहिब दशहरा व रामलीला क्लब के अध्यक्ष गौरव महाजन उर्फ रिपु ने एक प्रेस विज्ञाप्ति मे देते हुएआज वताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो मार्च को फूलों की होली ओर चार मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। गौरव महाजन ने बताया कि इस बार दो मार्च को गायक टीनू सिंह व चार मार्च को वॉयस ऑफ पंजाब के विजेता गायक गौरव कौंडल अपनी मधुर आवाज से लोगो को मंत्रमुग्ध करेंगेl गौरतलब है कि नूरपुर के दशहरे और जन्माष्टमी को पूरे नूरपुर क्षेत्र में अलग पहचान देने वाले स्वर्गीय राकेश महाजन के पुत्र गौरव महाजन भी पिछले कुछ वर्षों से नूरपुर के होली महोत्सव को भी एक अलग पहचान दिलाने में प्रयासरत है जिसमें वह कामयाब भी हुए है ।पिछले कुछ वर्षों से नूरपुर के ऐतिहासिक बृजराज स्वामी मंदिर के प्रांगण में मनाया जा रहा दो दिवसीय होली का महोत्सव एक बहुत बड़े उत्सव का रूप धारण कर चुका है। इस महोत्सव में न केवल स्थानीय लोग बल्कि आस पास के क्षेत्र के लोग भी बड़ी संख्या में भाग ले रहे है। क्लब के अध्यक्ष गौरव महाजन ने सभी क्षेत्रवासियों से होली उत्सव में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।महाजन ने वताया कि होली के चलते चार मार्च को नूरपुर बाजार बंद रहेगा क्योंकि होली का पर्व एक ऐसा पर्व है जिसमें हिंदू संस्कृति के रंगों के साथ-साथ दोस्ती का मिलन भी होता है इस दिन दुश्मन भी गले लग जाते हैं होली के दिन सब मिल जाते हैंl होली का पर्व नफरत की दीवार को तोड़कर सभी धर्म को एक साथ एकजुट करने का उदाहरण भी पेश करता है l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच