विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट” के उपलक्ष्य पर मंडी में भाषण प्रतियोगिता आयोजित

विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट” के उपलक्ष्य पर मंडी में भाषण प्रतियोगिता आयोजित 


मंडी : अजय सूर्या /

मेरा युवा भारत मंडी द्वारा बुधवार को सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के सभागार में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में “विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट” के उपलक्ष्य में एक प्रभावशाली भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने की। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि वे शिक्षा के साथ-साथ अपने जीवन के स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें, ताकि “विकसित भारत” की संकल्पना को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभा सकें।वहीं जिला युवा अधिकारी भारती मोंगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि “भारतीय लोकतंत्र” विषय पर आधारित इस भाषण प्रतियोगिता में जिला मंडी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से चयनित 24 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता में अनुष्का जोशी ने प्रथम, निकिता ठाकुर ने द्वितीय तथा अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ये तीनों प्रतिभागी राज्य स्तरीय “विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट” में जिला मंडी का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अतिरिक्त चौथा और पाँचवाँ स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी विशेष सराहना प्रदान की गई।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर