निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्मदिन पर सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्मदिन पर सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश 


 नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

 निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्मदिन के उपलक्षय में संत निरंकारी मिशन के श्रद्धांलुओं ने जगह जगह सफाई अभियान चलाकर वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया। 

संत निरंकारी मंडल ब्रांच लंज के श्रद्धांलू भक्तों ने रविवार को ब्रांच मुखी महात्मा नरेश कुमार के नेतृत्व में पंचायत डडोली कार्यालय परिसर व श्मशानघट डडोर में सफाई अभियान चला कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अभियान में पूर्व पंचायत प्रधान राज कुमार ने भी सहयोग दिया। 

जबकि संत निरंकारी मंडल ब्रांच नगरोटा सूरियां के निरंकारी भक्तों व सेवादल के जवानों ने नगरोटा सूरियां के गांव पुखरबड़ में मुखी महात्मा डॉ. रघुवीर साहिल व सेवदल संचालक महात्मा डॉ. बलदेव कौशल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चला कर सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्मदिन को मनाया। डॉ. बलदेव कौशल ने कहा की निरंकारी मिशन की वर्तमान सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार निरंकारी मिशन अध्यात्म के साथ सामाजिक कार्यक्रमों जिन में रक्तदान शिविर व पर्यावरण स्वच्छता अभियान में भी बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी देता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़