जनता की हर मांग पूरी करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध:मलेंद्र राजन

 जनता की हर मांग पूरी करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध:मलेंद्र राजन


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर प्रदेश के विधायक मलेंद्र राजन ने ‘आपका विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत भप्पू एवं भोगरवां में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की तथा क्षेत्रवासियों की जन समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर पंचायतों में प्रगति पर चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

  विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो कार्य किसी कारणवश रुके पड़े हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए।विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि वे मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद करते हैं कि क्षेत्र की जो भी मांगें रखी जाती हैं, उन्हें प्राथमिकता से पूरा किया जाता है। उन्होंने बताया कि पंचायतों को अलग करने की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए चार नई पंचायतों का गठन किया गया है, जिससे विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा अधिक धनराशि उपलब्ध हो सकेगी। इसके लिए उन्होंने पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह एवं मुख्यमंत्री जी का विशेष आभार व्यक्त किया।

 उन्होंने यह भी बताया कि शाहनहर का डिवीजन कार्यालय बडूखर में स्थापित हो गया है, जिससे क्षेत्रवासियों को सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी। इसके अतिरिक्त मोकी में 12 करोड़ की लागत से बिजली का सब-स्टेशन बनाया जाएगा , जिससे विद्युत आपूर्ति और सुदृढ़ होगी।

 बैठक के दौरान क्षेत्र की पेयजल, सड़क, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गई। विधायक ने अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि विकास योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र का समग्र विकास संभव हो सके।

  इसके उपरांत विधायक ने ग्राम पंचायत पलाखी में प्रभु साधना आश्रम मठ बाबा में आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता साप्ताहिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विधायक ने कहा कि कमेटी की ओर से जो भी उचित मांग या निर्देश होंगे, उन्हें प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें यह देखकर प्रसन्नता हुई कि उनके द्वारा प्रदान की गई ओपन जिम में बच्चे खेलकूद व व्यायाम कर रहे हैं, जिससे युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सकारात्मक वातावरण मिल रहा है।

  इस अवसर पर बीडीओ सुदर्शन सिंह, एसडीओ शाहनहर परमजीत सिंह,संदन शर्मा,प्रेम चंद,धर्मेंद्र धीमान, डॉ. विशाल ठाकुर, प्रताप सिंह, प्रेम चंद, राम कुमार भोला एवं राजेश ठाकुर,स्वामी संतोषानंद, मठ बाबा कमेटी के प्रधान मनमोहन शर्मा, स्वदेश सोनू तथा कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम