शोभा यात्रा के साथ 1 मार्च को शुरु होगा राज्य स्तरीय होली महोत्सव

 शोभा यात्रा के साथ 1 मार्च को शुरु होगा राज्य स्तरीय होली महोत्सव

पाहड़ी नाइट, वॉलीवुड नाइट और पंजाबी नाइट रहेगी मुख्य आकर्षण


पालमपुर

पालमपुर के ऐतिहासिक राज्यस्तरीय होली महोत्सव 2026 के सफल आयोजन हेतु एसडीएम पालमपुर एवं अध्यक्ष महोत्सव कमेटी डॉ. ओपी यादव ने प्रेस वार्ता के माध्यम से आज विस्तृत कार्यक्रम साझा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस वर्ष महोत्सव का आगाज़ 1 मार्च, 2026 को प्रातः 11:00 बजे शोभायात्रा के साथ होगा । शोभा यात्रा के शुभारंभ मौके पर पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष बुटेल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।


महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि माननीय आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री श्री यादविंद्र गोमा होंगे, जिसमें मुख्य आकर्षण पहाड़ी नाईट रहेगी। स्टार कलाकार के तौर पर विक्की चौहान और कुलदीप शर्मा इस दिन लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।


महोत्सव के दूसरे दिन, 2 मार्च, 2026 को आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या में स्टेट प्लानिंग बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति होंगे। इस शाम भी दर्शकों के लिए 'पहाड़ी नाईट' का विशेष आयोजन किया जाएगा। इशांत भारद्वाज इस दिन मुख्य रूप से लोगों का मनोरंजन करेंगे।


इस दिन डॉग शो, फेंसी ड्रेस, फन गेम आदि भी आयोजित होंगे।


3 मार्च, 2026 को आयोजित सांस्कृतिक संध्या की शोभा कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार बतौर मुख्य अतिथि बढ़ाएंगे । इस संध्या में राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड के चेयरमैन संजय सिंह चौहान वशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और इस शाम का मुख्य आकर्षण 'बॉलीवुड नाईट' होगी । लमन

 बैंड, अभिज्ञा बैंड और कुमार साहिल इस दिन स्टार प्रस्तुती देंगे।


इस दिन ड्रग्स के खिलाफ दौड़ का भी आयोजन किया जाएगा। पालमपुर विश्राम गृह से 5.5 किलोमीटर दौड़ के बाद वापस पालमपुर दौड़ का आयोजन होगा। इसके तहत महिला पुरुष वर्ग को 18 से 35, 35 से 50 और 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को तीन वर्गों में बांटा गया है। इसमें प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार रुपए और 1100 रुपए तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।


महोत्सव का समापन 4 मार्च, 2026 को भव्य स्तर पर किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे । समापन समारोह में डिजिटल प्रोद्योगिकी एवं नवाचार के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल वशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस चार दिवसीय महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या 'पंजाबी नाईट' के नाम रहेगी, जो दर्शकों के मनोरंजन का मुख्य केंद्र होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर

3 सितंबर को जिला कांगड़ा के शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

ज्वाली में अपहृत सलीमा को पुलिस ने औंध-सुल्याली में स्थानीय लोगों की मदद से किया बरामद

नगरोटा सूरियां की अवनी की सांप के काटने से मौत

ज्वाली में फिल्मी अंदाज़ में नाबालिगा का अपहरण, पिस्तौल की नोक पर स्कॉर्पियो सवार किडनैपर ले गए लड़की