शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ ABVP का चम्बा में हुंकार

शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ ABVP का चम्बा में हुंकार

(चंबा : जितेन्द्र खन्ना) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला इकाई चम्बा ने प्रदेश सरकार की छात्र विरोधी नीतियों और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त विसंगतियों के खिलाफ जिला मुख्यालय चम्बा में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

जिला संयोजक ललित वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में छात्र हितों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की निरंतर अनदेखी की जा रही है। उन्होंने मांग उठाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए चुनावों को तुरंत बहाल किया जाए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को प्रदेश में पूर्ण रूप से लागू किया जाए। विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अतिथि शिक्षकों के बजाय नियमित शिक्षकों और गैर-शिक्षक कर्मचारियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए और केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला परिसर के निर्माण हेतु लंबित 30 करोड़ रुपये तुरंत जमा करवाए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि शोधार्थियों के लिए मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना जल्द शुरू की जाए और एचपीयू में मूल्यांकन प्रक्रिया को सुदृढ़ किया जाए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बढ़ती नशाखोरी और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कठोर संज्ञान लेने की मांग भी उठाई। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार शिक्षा के व्यावसायीकरण को रोकने में विफल रही है और 5 लाख नौकरियों के झूठे वादे कर युवाओं को गुमराह कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की, तो विद्यार्थी परिषद जिला स्तर पर चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के इको क्लब के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घर में उपलब्ध

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करे कांग्रेस, पंजाब में सरकार बनने की प्रबल संभावना : चमन राही

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा