तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा ने को मिला बेस्ट स्कूल का अवॉर्ड

तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा ने को मिला बेस्ट स्कूल का अवॉर्ड 

(भरमाड़: राजेश कतनौरिया) बड़ी ही प्रसन्नता और हर्षौल्लास का विषय है कि तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा ने पूरे कांगड़ा जिले में बेस्ट स्कूल का अवॉर्ड प्राप्त किया है इस अवॉर्ड के लिए इको कनेक्ट इन संस्था द्वारा पूरे देश में सर्वेक्षण कराया गया था जिसमें पूरे देश के स्कूलों का सर्वे किया गया। यह सर्वे दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 तक किया गया जिसमें जिला कांगड़ा से 3230 स्कूलों का सर्वेक्षण किया गया जिसमें विद्यालय की हर गतिविधि को बड़ी बारीकी से देखा गया इन गतिविधियों में मोटे तौर पर 2 पैरामीटर में बता गया जिसमें टेक्निकल एक्सीलेंस,पेरेंट्स फीडबैक,टेक्निकल एक्सीलेंस में इंफ्रास्ट्रक्चर,अकादमिक एक्सीलेंस,करीकूलर एक्टिविटी, टीचिंग फैकल्टी आदि मानकों पर विद्यालय का सर्वेक्षण हुआ स्कूलों को ई सी आई रेटिंग दिए गए। तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा ने 5 में से 4.04 अंक प्राप्त कर पूरे जिले कांगड़ा के स्कूलों में टॉप उत्कृष्ट स्कूलों में अपनी जगह बनाई और पूरे ज्वाली क्षेत्र में टॉप पर रहा । यह ज्वाली क्षेत्र और पूरे इलाके के लिए गर्व का विषय है कि तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा टॉप श्रेणी में आया है इस अवसर पर विद्यालय चेयरमैन वरिंद्र नरियाल और विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश राणा ने सर्वे टीम का धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट किया है और अपने संदेश में पूरे विद्यालय स्टाफ और हर कर्मचारी को बधाई दी है कि यह सम्मान और उपलब्धि आपसी सहयोग ,कड़ी मेहनत,लगन और प्रयास का परिणाम है जिससे विद्यालय ने ऊंचाइयों की बुलंदियों को हासिल करने में बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया है इस अवसर पर तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के मैनेजमेंट कमेटी ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि हम इसी तरह पूरी निष्ठा,लगन,और मेहनत से कार्य करते रहेंगे और विद्यालय को ऊंचाइयों की बुलंदियों तक पहुंचाने में हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के इको क्लब के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घर में उपलब्ध

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करे कांग्रेस, पंजाब में सरकार बनने की प्रबल संभावना : चमन राही

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा