राज्य स्तरीय तीन दिवसीय छेशचू मेले का शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ,

 राज्य स्तरीय तीन दिवसीय छेशचू मेले का शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ,

शिक्षा मंत्री ने सरकीधार में किया 3.29 करोड़ रुपए लागत के स्कूल भवनों व पंचायत घर का शिलान्यास,


रिवालसर : अजय सूर्या /

30 करोड़ रूपए की धन राशि जिला मंडी के शिक्षण संस्थानों के लिए पुनर्बहाली कार्यों के लिए स्वीकृत 

मंडी जिला की पवित्र रिवालसर मे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेशचू मेले का शुभारंभ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विधिवत रुप से किया। यह मेला बौद्ध गुरु बता देपद्मसंभव की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है और प्रदेश में आस्था, एकता तथा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जाता है.।हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मेले के शुभारंभ करने से पहले शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के सरकीधार में लगभग 03 करोड़ 29 लाख से निर्मित होने वाले सरकीधार उच्च और प्राथमिक विद्यालय भवनों तथा पंचायत घर सरकीधार के भवन का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर रोहित ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2023 और 2025 में प्राकृतिक आपदा का केंद्र जिला मंडी रहा था, जिसमें जान-माल का अत्याधिक नुकसान हुआ है जिसके लिए मंडी जिला के 30 करोड़ की धन राशि पुनर्बहाली कार्यों के लिए उपलब्ध करवाई गई।


शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि रिवालसर तीन धर्मों का संगम है और यहां पर अध्यात्मिकता की झलक देखने को मिलती है । उन्होंने कहा कि राजकीय उच्च पाठशाला सरकीधार के नए भवन के निर्माण पर लगभग एक करोड़ 40 लाख रुपए तथा प्राथमिक विद्यालय सरकीधार के नए भवन पर 74.68 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त पंचायत घर सरकीधार का निर्माण पर लगभग 01 करोड़ 14 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा