काँगड़ा बैंक की सदवां शाखा द्वारा पन्दरेहड़ गांव में आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन - Smachar

Header Ads

Breaking News

काँगड़ा बैंक की सदवां शाखा द्वारा पन्दरेहड़ गांव में आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन

 काँगड़ा बैंक की सदवां शाखा द्वारा पन्दरेहड़ गांव में आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा सदवां ने आज नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव पन्दरेहड़ में वित्तीय एवं डिजिटल जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक के प्रबंधक दीपक पठानिया ने की । इस मौके पर उन्होंने ग्राम वासियों को बैंक और नाबार्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं बारे जानकारी दी तथा स्वयं सहायता समूह के गठन, समूह को ऋण प्रदान करने की प्रक्रिया, एटीएम,खाता खुलवाना, किसान क्रेडिट कार्ड, डिजिटल लेन देन, कृषि ऋण और फसल बीमा योजना आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर बैंक के स्टाफ सदस्य, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ साथ गांववासी मौजूद रहे। 

 कार्यक्रम में काँगड़ा बैंक की सदवां शाखा द्वारा पन्दरेहड़ गांव में आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर में बैंक अधिकारी व लोग मौजूद रहे l

कोई टिप्पणी नहीं